प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कोशिशों में कमी नहीं होनी चाहिए-उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों के कार्यों की समीक्षा
स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण क्षमता से संचालित करने व निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश
प्रक्रियाधीन व लम्बित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाय
सूफिया हिंदी
प्रदेश के सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेटर को व स्वास्थ्य केन्द्रों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जाय। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में अन्य अनुषांगिक विभागों को भी कई जिम्मेदारियां दी गयी है, उन विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की ली जाय, विशेष रूप से नियमित फागिंग और साफ-सफाई पर अधिक ध्यान दिया जाय। यें बातें चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैंठक  के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोनों विभागों के उच्चाधिकारियों को निर्देश विधान भवन स्थित कार्यालय में  दिये।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ विशेषज्ञ एवं तकनीकी स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं और आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर लिया जाय जिससे प्रदेश की जनता को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। गतिशील निर्माण कार्यों में कोई अवरोध न आये इसका ध्यान रखा जाय। विकास कार्यों में यदि कोई प्रक्रिया लम्बित है तो उसका त्वरित समाधान किया जाय। जहां आवश्यक हो अस्पतालों के रंगाई, पुताई का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाय।
श्री पाठक ने कहा कि विभाग में चिकित्सकों व अन्य कार्मिकों के प्रमोशन की प्रक्रिया गतिमान है। इसमें नियमानुसार अवशेष प्रमोशन को भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा  पार्थ सारथी सेन शर्मा ने उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि आज की बैठक में उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा।
इस दौरान सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य रंजन कुमार, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य दीपा त्यागी सहित दोनों विभागों के सभी विशेष सचिव मौजूद थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

only reflects personal loss but also highlights systemic failures in healthcare delivery.

Three Days of Continuous Bleeding Ignored—Serious Questions Raised on Lucknow’s Top Hospital (Pooja Srivastava, Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *