सतर्कता जागरूकता सप्ताह पीएनबी अंचल कार्यालय में शुरू

 

पंजाब नैशनल बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ की तरफ से सतर्कता जागरूकता सप्ताह (30 अक्टूबर से 5 नवंबर) मनाया जा रहा है। पीएनबी अंचल प्रमुख मृत्युंजय ने सर्तकता जागरूकता सप्ताह के तहत अधिकारियों को ईमानदारी पूर्वक कर्तव्यों के पालन और पारदर्शिता बरतते हुए सत्य व निष्ठा की शपथ दिलायी।

उन्होंने बताया कि सर्तकता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य लोगों में अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी को पैदा करना है। देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी बाधा है। हम सभी को भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

हमें जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करना चाहिए तथा हमें सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शिता बरतते हुए करना चाहिए इसके साथ ही हमें अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहारण प्रस्तुत करना चाहिए।
गौरतलब है कि पीएनबी में यह जागरूकता सप्ताह 5 नवंबर तक मनाया जाएगा जिसके तहत विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा ।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *