सहारा हॉस्पिटल के ट्रान्सफ्यूजन विभाग में हेल्प यू एजुकेशनल एवं चौरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

 

पूजा श्रीवस्तव

सहारा हॉस्पिटल के ट्रान्सफ्यूजन विभाग में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एवं चौरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सर्वप्रथम इस अवसर पर हमारे अभिभावक सहाराश्री की प्रतिमा पर सहारा हॉस्पिटल के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने भावुक होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ ही सहारा हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डाक्टर मजहर हुसैन जी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।


तत्पश्चात सहारा हॉस्पिटल के डाक्टरों की टीम ने भी अन्य वरिष्ठगणों सहित श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के शुरुआत में सबने अपने अभिभावक की दी हुई सीख और उनसे जुड़े यादगार क्षणों को सांझा किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह एवं डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ डॉक्टर मजहर हुसैन, लैब मेडिसिन की हेड डॉक्टर अंजू शुक्ला अपनी समस्त टीम सहित व ट्रान्सफ्यूजन विभाग की डाक्टर पल्लवी रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डाक्टर पल्लवी रानी ने विश्व एड्स दिवस पर महत्वपूर्ण जानकारी दी कि हर साल दिसम्बर की पहली तारीख (एक दिसंबर) विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को एचआईवी वायरस से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करना और एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) से पीड़ित व्यक्तियों को सहायता प्रदान करना है। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम “एड्स से प्रभावित समुदायों को नेतृत्व करने देना” है। एचआईवी (ह्युमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस) एक ऐसा वायरस है जो कि मानव शरीर में पाया जाता है एड्स एचआईवी की एक अवस्था है जो कि मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कम करती है द्य डॉक्टर पल्लवी ने बताया कि चार कारणों से एचआईवी पॉजिटिव होने की सम्भावना होती है।
एचआईवी के कारणों में शामिल हैं

1-एचआईवी संक्रमित साथी के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाना
2-एचआईवी से संक्रमित किसी व्यक्ति के साथ दवा की सुइयां साझा करना
3- गर्भवती माँ से उसके बच्चे तक
4-संक्रमित रक्त का रक्त आधान

उन्होंने कहा कि सहारा हॉस्पिटल का अत्याधुनिक उपकरणों से लैस ब्लड बैंक 24 घंटे समस्त प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी सेवाएं दे रहा है। यहां ब्लड डोनेशन की सभी प्रक्रियाओं, जरूरी जांचों व काउंसलिंग भी की जाती है, ताकि जनमानस को उच्च कोटि का ब्लड व उसके कम्पोनेन्ट उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में सहारा हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम, मार्केटिंग टीम का सराहनीय योगदान रहा व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति ने शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में कई रक्त दाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्त दान दिया।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह जी ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्री जी की सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में समस्त सहारा हॉस्पिटल टीम दिन-रात अग्रसर है। आज वो हमारे बीच में नहीं है परन्तु हर पल उनकी उपस्थिति व आशीर्वाद हम सबके साथ है। मानवता को उन्होंने सदैव सर्वाेपरि रखा और इसलिए उनके द्वारा दिए संस्कारों पर चलकर हास्पिटल जनमानस की सेवा में निरंतर तत्पर है।

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *