राजभवन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून,) की श्रृंखला में विशेष योगाभ्यास सत्र

 

योगाभ्यास सत्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 20 जून, 2025 तक राजभवन के लॉन में आयोजित किया जाएगा

—-

शुभारंभ सत्र में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देशन में संयुक्त रूप से योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया

पूजा श्रीवास्तव  लखनऊ :

 

राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजभवन, लखनऊ में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2025) की श्रृंखला में विशेष योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस आयोजन का उद्देश्य न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, बल्कि पर्यावरण एवं संपूर्ण पृथ्वी के प्रति जागरूकता को भी समर्पित है। यह योगाभ्यास सत्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 20 जून, 2025 तक राजभवन के लॉन में आयोजित किया जाएगा। ।                                    शुभारंभ सत्र में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतिभागियों में विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में योगप्रेमी नागरिक शामिल रहे। प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देशन में सभी ने संयुक्त रूप से योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।                  उल्लेखनीय है कि यह योग सत्र 20 जून, 2025 तक प्रतिदिन आयोजित होगा। इसके उपरांत 21 जून, 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को सशक्त करेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर योग के माध्यम से “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संदेश को समाज में स्थापित करने का एक प्रेरक प्रयास भी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर विशेष सचिव  राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता, राजभवन के अधिकारी व कर्मचारीगण, आयुष विभाग के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में योग साधक सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे ।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *