नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नमन: पराक्रम दिवस पर अमित शाह ने किया वीर सपूत का स्मरण


नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने युवाओं को संगठित कर आजाद हिंद फौज के माध्यम से प्रथम सैन्य अभियान चलाया

नेताजी ने अंडमान-निकोबार में तिरंगा फहराकर वर्ष 1943 में ही आजाद भारत की घोषणा की

नेताजी का जीवन और उनकी पराक्रम गाथाएँ प्रत्येक युवा पढ़े और राष्ट्ररक्षा के संकल्प को मजबूत बनाए

नेताजी द्वारा अनेक कष्ट और संघर्ष सहते हुए जर्मनी से लेकर रूस और जापान तक हजारों किलोमीटर की यात्रा देश को आजाद कराने की उनकी जिजीविषा को दर्शाती है

सुभाषचंद्र बोस जी का त्यागपूर्ण जीवन और विशाल व्यक्तित्व देश के प्रति संघर्ष, समर्पण और स्वाभिमान के लिए सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता रहेगा

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट्स की श्रंखला में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने कहा “नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे नाम हैं, जिनके स्मरण मात्र से मन में देशप्रेम का ज्वार उमड़ पड़ता है। उन्होंने युवाओं को संगठित कर आजाद हिंद फौज के माध्यम से प्रथम सैन्य अभियान चलाया और अंडमान-निकोबार में तिरंगा फहराकर वर्ष 1943 में ही आजाद भारत की घोषणा की। नेताजी का जीवन और उनकी पराक्रम गाथाएँ प्रत्येक युवा पढ़े और राष्ट्ररक्षा के संकल्प को मजबूत बनाए। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले नेताजी की जयंती पर उन्हें नमन कर उनका वंदन करता हूँ।”

श्री अमित शाह ने कहा “आज पूरा भारत माँ भारती के महान सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की स्मृति में ‘पराक्रम दिवस’ मना रहा है। नेताजी जैसे व्यक्तित्व बिरले ही जन्म लेते हैं। उन्होंने अनेक कष्ट और संघर्ष सहते हुए जर्मनी से लेकर रूस और जापान तक हजारों किलोमीटर की यात्रा की। यह देश को आजाद कराने की उनकी जिजीविषा को दर्शाता है। सुभाषचंद्र बोस जी का त्यागपूर्ण जीवन और विशाल व्यक्तित्व देश के प्रति संघर्ष, समर्पण और स्वाभिमान के लिए सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता रहेगा।”

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

₹2000 Note Withdrawal Sparks Trust Deficit in Policy Decisions

Anytime News Network By Pooja Srivastava . The decision to withdraw ₹2000 denomination banknotes from …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *