हाफ मैराथन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा – दयाशंकर सिंह

को

परिवहन मंत्री ने महिलाओं में व्याप्त सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए
हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखायी

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने आज 1090 चौराहे पर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए हाफ मैराथन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए यह सबसे बड़ा दौड़ है। मैराथन की शुरूआत ईसा से 500 वर्ष पूर्व यूनान में वहां के सैनिकों ने जीत के उत्साह को जताने के लिए की थी। उस समय वहां के सैनिकों द्वारा लगभग 42.195 किमी0 की दौड़ लगाई थी। आज आप सबने भारत में फैली एक ऐसी समस्या के समाधान के लिए, जागरूकता के लिए लखनऊ की धरती पर मैराथन दौड़ के लिए इकट्ठा हुए। निश्चित तौर पर इससे प्रेरणा लेकर हम इस महत्वपूर्ण लड़ाई से बाहर निकल पायेगे। हमें पूरा विश्वास है कि लाखो लोग इससे स्वस्थ होंगे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि समरसता सेवा संस्थान का यह आयोजन सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्थान लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। यह हाफ मैराथन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्हांेने कहा कि जिस देश में लोग स्वस्थ रहते है। वहां अस्पताल की कम से कम आवश्यकता पड़ती है। इस मैराथन दौड़ से लोग प्रेरणा लेंगे और स्वस्थ रहेंगे, मैं ऐसी कामना करता हूॅ और प्रदेश सरकार की तरफ से यहां आये लोगांे को धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ। समरसता सेवा संस्थान द्वारा आयोजित यह हॉफ मैराथन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह आयोजन न केवल लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा करने में भी मदद करता है।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *