यूपीआईटीएक्स का तीसरा संस्करण 23-27 जनवरी, 2025 को,

मुख्यमंत्री उ0प्र0 को निमंत्रण

पूजा श्रीवास्तव

पीएचडीसीसीआई के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग संबंधों को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। प्रतिनिधिमंडल में पीएचडीसीसीआई के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता साकेत डालमिया, पूर्व अध्यक्ष पीएचडीसीसीआई; राजेश निगम, सह अध्यक्ष, यूपी स्टेट चौप्टर, पीएचडीसीसीआई; डॉ. रणजीत मेहता, सीईओ और महासचिव, पीएचडीसीसीआई और अतुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक, यूपी स्टेट चौप्टर, पीएचडीसीसीआई शामिल थे

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में अधिक निवेश के अवसर पैदा करने और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 23-27 जनवरी, 2025 को आईजीपी, लखनऊ में होने वाले पीएचडीसीसीआई के प्रमुख व्यापार कार्यक्रम यूपीआईटीएक्स के आगामी तीसरे संस्करण का उद्घाटन करने के लिए भी आमंत्रित किया। पीएचडीसीसीआई व्यापार, नवाचार और निवेश के केंद्र के रूप में उत्तर प्रदेश की क्षमता को उजागर करेगा।

इसके अलावा, पीएचडीसीसीआई ने उत्तर प्रदेश में, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और एमएसएमई के क्षेत्र में निवेश के अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग जगत के प्रमुख उद्योगपतियों और स्टार्टअप्स के साथ नई दिल्ली में यूपी इन्वेस्ट मीट की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा।

पीएचडीसीसीआई के प्रतिनिधिमंडल ने शिल्पकार, कारीगर तथा लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और उनको बिसनेस अवसर प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड फेयर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिससे उत्तर प्रदेश और भारत में सतत विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में पीएचडीसीसीआई के प्रयासों की सराहना की और इन पहलों के लिए अपना पूरा समर्थन दिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *