Breaking News

01 अक्टूबर 2023 को वानिकी नव वर्ष के शुभारम्भ करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है-वन मंत्री

वानिकी नव वर्ष 2024-25 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

पूजा श्रीवास्तव

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश, डॉ० अरूण कुमार सक्सेना ने आज प्लूटो हॉल, इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में वानिकी नव वर्ष 2024-25 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का शुभारम्भ किया।
श्री सक्सेना ने कहा कि वानिकी वर्ष 2023-24 के अवसर पर 01 अक्टूबर 2023 को वानिकी नव वर्ष के शुभारम्भ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है।
मा० मन्त्री जी ने कहा कि विगत 01 अक्टूबर को पौधशाला प्रबन्ध अग्रिम मृदा कार्य, वन सुरक्षा एवं विभिन्न वानिकी गतिविधियों की एक वर्ष की अवधि अर्थात् 01 अक्टूबर 2023 से 30 सितम्बर 2024 तक की कार्ययोजना, कैलेण्डर वार्षिक कार्य योजना व लक्ष्य निर्धारित करने के परिणामस्वरूप विभाग की दक्षता में वृद्धि हुई है तथा पौधशाला में उपयुक्त ऊँचाई के स्वस्थ पौधे तैयार करने में सहायता मिली है। इसका परिणाम है कि इस वर्ष वर्षाकाल में उत्तर प्रदेश में एक दिन में 36.5 करोड़ से अधिक पौध तथा देश में एक पेड़ माँ के नाम विषयवस्तु पर आधारित माँ को समर्पित व उनकी स्मृति में देश में सर्वाधिक पौधे रोपित किए। मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में इसकी चर्चा करने का उल्लेख करते हुए मा० मन्त्री जी ने समस्त वनाधिकारियों भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में भी इसी तरह उच्च मानदण्ड स्थापित करता रहे।
वानिकी नव वर्ष के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, उ०प्र० लखनऊ सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि वानिकी वर्ष 2023 के प्रथम दिन विभागीय प्राथमिकता निर्धारित करने का परिणाम उपयुक्त ऊँचाई के स्वस्थ पौधों का रोपण 36.5 करोड़ से अधिक पौधों का एक दिन में रोपण, माँ की स्मृति व माँ को अर्पित पौधों का विकर्ण रोपण तथा वनों की सुरक्षा तथा वन्य प्राणियों की संख्या वृद्धि के रूप में परिलक्षित हुआ।
मुख्य अतिथि, तथा मंचासीन अधिकारियों द्वारा वानिकी वर्ष 2023-24 में स्थापित विशिष्ट वनों से सम्बन्धित बुकलेट, वानिकी वर्ष 2023-24 में प्राप्त उपलब्धियों पर बुकलेट, विभिन्न वानिकी कार्यों के सम्बन्ध में ई मैगजीन, वन दर्शन पत्रक एवं 04 वन प्रभागों का सिल्वीकल्चर प्लॉन ऑफ आपरेशन का विमोचन किया गया।

पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ 2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार मुख्य वन संरक्षक, प्रशासन अराजपत्रित उत्तर प्रदेश सह मिशन निदेशक पी०पी० सिंह, मुख्य वन संरक्षक, प्रचार-प्रसार, उप मिशन निदेशक श्री के० इलान्गो, मुख्य वन संरक्षक, परियोजना प्रमोद कुमार गुप्ता मुख्य वन संरक्षक, कोर्ट केस अदिति शर्मा, मुख्य वन संरक्षक, नीति विश्लेषण एवं समन्वय एवं मिशन टीम के सदस्य के रूप में डॉ० सोमेन्द्र कुमार नरेश, मुख्य सांख्यिकी अधिकारी, कैम्पा दशरथ, सांख्यिकी अधिकारी, योजना एवं कृषि वानिकी, उ०प्र० एवं रॉबिन योजना एवं कृषि वानिकी, उ०प्र० के नामो की घोषणा की।
मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान, 2024 की मिशन टीम का सम्मान, पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान, 2025 के मिशन टीम व खेलकूद प्रतियोगिता हेतु चीफ डि मिशन की घोषणा की गई तथा उन्हें क्रमशः बैटन व शील्ड हस्तान्तरित की गई। इस अवसर पर उ०प्र० कैम्पा वेवसाइट का उद्घाटन किया गया।
अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन मनोज सिंह ने कहा कि विगत वर्षों में विभागीय बजट 125 करोड़ रूपये बढकर 900 करोड़ रूपये का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यावरण स्वच्छता एव जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए देश का नेतृत्व कर रहा है।
मनोज सिंह ने कहा कि संरक्षित क्षेत्रों में सोलर फेन्सिंग लगाए जाने, वायु प्रदूषण दूर करने हेतु विश्व बैंक पोषित योजना का क्रियान्वयन करने हेतु, मानव वन्य जीव संघर्ष न्यून करने, विभिन्न वानिकी कार्यों हेतु बजट की पर्याप्त व्यवस्था है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वृक्षारोपण की सफलता की नींव, पौधशाला का समुचित प्रबन्धन है। वानिकी वर्ष 2023 में पौधशाला को सुदृढ़ करने की योजना के फलस्वरूप इस वर्ष रोपण हेतु उपयुक्त ऊँचाई के स्वस्थ पौध उपलब्ध थे।

शुभारम्भ समारोह में महाप्रबन्धक वन निगम, उत्तर प्रदेश, सुनील चौधरी, व वन एवं वन्यजीव विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कार्मियों ने प्रतिभाग किया। सहायक वन संरक्षक, अपूर्वा पाण्डेय ने मंच का संचालन किया।

About ATN-Editor

Check Also

वन्य प्राणि सप्ताह-2024 पर आधुनिकीकृत सारस प्रेक्षागृह का लखनऊ जू में लोकार्पण

वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री ने नवाब वाजिद अली शाह, प्राणि उद्यान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *