वन्य प्राणि सप्ताह-2024 पर आधुनिकीकृत सारस प्रेक्षागृह का लखनऊ जू में लोकार्पण

वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री ने नवाब वाजिद अली शाह, प्राणि उद्यान, लखनऊ में वन्य प्राणि सप्ताह-2024 की पूर्व संध्या पर आधुनिकीकृत सारस प्रेक्षागृह का किया लोकार्पण

पूजा श्रीवास्तव

नवाब बाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में वन्य प्राणि सप्ताह-2024 की पूर्व संध्या पर आधुनिकीकृत सारस प्रेक्षागृह का लोकार्पण मुख्य अतिथि डा0 अरूण कुमार, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने प्राणि उद्यान के भेड़िया बाड़े का लोकार्पण किया गया तथा बहराइच वन प्रभाग से रेस्क्यू कर लाये गये 02 भेड़ियों को बाड़े में अवमुक्त किया गया तथा भोजन परिवहन बैट्री वाहनों को मुख्य अतिथि द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। आधुनिकीकृत सारस प्रेक्षागृह का लोकार्पण करने के उपरान्त मुख्य अतिथि महोदय एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्कूली बच्चों को चॉकलेट वितरित की गयी।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर प्रदेश, लखनऊ संजय श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वन्य प्राणि सप्ताह-2024 की पूर्व संध्या पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए प्राणि उद्यान की निदेशक बधाई की पात्र हैं। वन्य प्राणि सप्ताह-2024 प्रारम्भ होने से पूर्व इस प्रेक्षागृह को आधुनकीकृत करवाया गया है कि वन्य प्राणि सप्ताह-2024 से सम्बन्धित सभी कार्यक्रम इसी प्रेक्षागृह करवाये जा सकें। इस प्रेक्षागृह में बच्चों के लिए वन्य जीव संरक्षण पर आधारित लघु फिल्म/डाक्यूमेंट्री दिखायी जायेंगी। उन्होंने शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह प्रेक्षागृह इसी तरह आम जनमानस में आकर्षण का केन्द्र बना रहे।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि प्राणि उद्यान के कबाड़ का सही ढंग से उपयोग करते हुए बहुत उपयोगी वस्तुएं बनायी हैं। प्राणि उद्यान, लखनऊ दर्शकों को हमेशा आकर्शित करता रहा है। वन्य प्राणि सप्ताह-2024 के दौरान सप्ताह भर 12 वर्ष तक के सभी स्कूली बच्चे जो कि स्कूली ड्रेस एवं आई कार्ड के साथ आयेंगे, उन सभी को निःशुल्क प्रवेश रहता है।

अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन मनोज सिंह ने कहा कि
आधुनिकीकृत सारस प्रेक्षागृह में बाल दर्शकों को लघु फिल्मों/डाक्यूमेंट्री के माध्यम से जागरूक करने में अत्यधिक सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य प्राणि उद्यानों की तुलना में प्राणि उद्यान, लखनऊ में दर्शक अधिक आते हैं।

मुख्य अतिथि डा0 अरूण कुमार, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश ने कहा कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ के आधुनिकीकृत सारस प्रेक्षागृह की सराहना करते हुए निदेशक, प्राणि उद्यान एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्हांेने कहा कि पूर्व से यह प्रेक्षागृह अब और अधिक आकर्षक एवं सुन्दर हो गया है।
हाल ही में बहराइच वन प्रभाग से रेस्क्यू किये गये 02 भेड़ियों को प्राणि उद्यान, लखनऊ में लाया गया था, जिन्हें प्राणि उद्यान के वन्य जीव चिकित्सालय में कोरेन्टाइन किया गया था। अब इनका कोरेन्टाइन पीरियड समाप्त हो गया है और आज इन्हें दर्शकों के देखने हेतु बाड़े में छोड़ा गया है। प्राणि उद्यान में पूर्व से 02 भेड़िये उपलब्ध थे, अब इनकी कुल संख्या 04 हो गयी है।
कार्यक्रम मंे आये सभी अतिथियों को निदेशक, प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा स्मृति चिन्ह् भेंट किए गए तथा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर सुनील चौधरी, प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश वन निगम, अदिति शर्मा, निदेशक, नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ, डा0 उत्कर्श शुक्ला, उप निदेशक, नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ, दिनेश बड़ोला, क्षेत्रीय वनाधिकारी, नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ के साथ वन विभाग वरिष्ठ अधिकारीगण तथा प्राणि उद्यान के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *