विनोद शर्मा बने उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष*

 

लखनऊ  उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन (पंजी.) के प्रदेश महासचिव अख्तर खान की संस्तुति पर एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी की स्वीकृति से डालीगंज लखनऊ निवासी विनोद शर्मा को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।   ये  बातें मीडिया प्रभारी ने जारी एक बयान में दी।   उन्होंने बताया कि विनोद शर्मा को मनोनयन पत्र संगठन के ऐशबाग स्थित प्रांतीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, संरक्षक अख्तर खान, अयाज खान, एजाज खान अच्छू, रूप कुमार, प्रखर श्रीवास्तव एवं दिवाकर प्रताप सिंह के द्वारा सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि संगठन विनोद शर्मा से आशा करता है कि वह प्रदेश संगठन को गति प्रदान करेंगे साथ ही पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों के हितों हेतु संघर्ष में अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेंगे। विनोद शर्मा ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी के साथ कंधे से कंधा मिला कर पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

50 Girls Receive HPV Vaccination, Hundreds Benefit from Free Medical Services

Grand Health Camp Organised on Mother’s Day by Sindhi Youth Club Society #AnytimeNewsNetwork #PoojaSrivastava : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *