फ्यूल एफ़िशियेंट ड्राइविंग कंटेस्ट में वाहन धारकों ने किया प्रतिभाग

 

 

लखनऊ: गेल इंडिया लिमिटेड, इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं भारत पेट्रोलियम जैसी पेट्रोलियम कंपनीयों के सह सहयोग से मारुति डिजायर पेट्रोल कार धारकों एवं टाटा एस एलसीवी वाहन धारकों की फ्यूल एफिशिएंट ड्राइविंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य फ्यूल एफिशिएंसी के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस प्रतियोगिता में जनता ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम) के राज्य स्तरीय समन्वयक एवं राज्य प्रमुख इंडियन ऑयल श्री राजेश सिंह, गेल (इंडिया) लिमिटेड के आंचलिक महाप्रबंधक श्री अनुपम गंगोपाध्याय, श्री शैलेश सिंह (उपमहाप्रबंधक गेल (इंडिया) लिमिटेड), श्री अनिरुद्ध जमजूट (महाप्रबंधक, इंडियन ऑयल) एवं अन्य अधिकारी गणों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राज्य प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक श्री राजेश सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ईंधन संरक्षण के आवश्यक बिंदुओं की ओर आगंतुकों का ध्यान खींचा, साथ ही ईंधन संरक्षण की शपथ भी दिलायी। तत्पश्चात प्रतिभागी वाहनों को झंडी दिखाकर 1090 चौराहे पर स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पम्प से प्रतियोगिता की शुरुवात की गई। वाहनो के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर चेक पॉइंट बनाए गए थे। इन चेक प्वाइंटों से लौटकर प्रतिभागियों ने अपने वाहनों का ईंधन औसत (माइलेज) दर्ज कराया, जिसके आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई। पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरण के साथ इस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *