उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज कर्मचारी महासंघ में

रामराज अध्यक्ष और सुरेश महामंत्री, महेन्द्र सरक्षक निर्वाचित

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन सम्पन्न

लखनऊ 24 मई। उत्तर प्रदेष प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रान्तीय द्विवार्शिक अधिवेषन, चुनाव 24 मई 2025 दिन शनिवार, समय 11.30 बजे से जवाहर भवन के सामने निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सप्रू मार्ग के सभागार में प्रारम्भ सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी हरिशरण मिश्रा अध्यक्ष राज्य कर्मचारी एसोसिएशन, सतीश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ एवं जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के उपरान्त राम राज दुबे प्रदेश अध्यक्ष एवं सुरेश सिंह यादव प्रदेश महामंत्री, हरिकेश प्रसाद प्रान्तीय उपमहामंत्री चुने गए। रामबदल दुबे कोषाध्यक्ष और अनिल कुमार सम्प्रेक्षक चुने गए। अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री, बृजेश पाठक को मुख्य अतिथि के’ तौर पर आमंत्रित किये गए थे लेकिन अचानक दिल्ली जाने के कार्यक्रम के चलते उन्होंने अपने लिखित सदेश में अधि वेिशन की सफलता के सन्देश देते हुए लिखा कि सरकार आपके साथ है कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है। विषेश अतिथि धनन्जय शुक्ला, अपर आयुक्त राज्य कर ने अधिवेशन का उ‌द्घाटन किया।

चुनाव अधिकारी द्वय ने बताया कि निर्वाचित पदाधिकारियों में महेन्द्र पाण्डेय संरक्षक, सलाहकार मान सिंह कार्यवाहक अध् यक्ष, भारत सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा भाई लाल, रामगोपाल गौतम, गिरजाशंकर बारी, त्रिलोकी प्रसाद यादव, श्रीमती माया देवी, राजेन्द्र दुबे, वीर बहादुर जीसी, अजित कुमार यादव सहित 32 उपाध्यक्ष, रामेन्द्र श्रीवास्तव, अवनीश कुमार मंत्री राजेश कुमार अनिल कुमार, गनेश कश्यप सहित 16 संगठन मंत्री संतोष कुमार कश्यप सहित पाँच प्रचार मंत्री को शपथ दिलाई। नव निर्वाचित कार्यकारिणी समान्य सभा ने इस दौरान 14 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वी.पी. मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष- इफसेफ हरिकिशोर तिवारी अध्यक्ष उ.प्र. राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद, हरिशरण मिश्रा अध्यक्ष राज्य कर्मचारी एसोसिएशन, सतीष कुमार पाण्डेय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ एवं जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव कार्यवाहक अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ एवं एन.डी. द्विवेदी अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर संघ एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शशि कुमार मिश्रा अध्यक्ष स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शिवबरन यादव महामंत्री राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद गिरीश मिश्रा अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी परिषद, मनोज मिश्रा अध्यक्ष निगम कर्मचारी महासंघ आदि वरिष्ठ कर्मचारी नेता तथा जनपदीय पदाधिकारी अधिवेशन में उपस्थित रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

State Bank of India, Lucknow Circle handed over a cheque of Rs. 1 crore for an accident insurance claim under Railway Salary Package to the family of the deceased Railway employee.*

Anytime new network. Reaffirming its unwavering commitment to railway personnel, State Bank of India – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *