लुलु मॉल में 3 जुलाई से शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल — “लुलु ऑन सेल”

300 से अधिक नामी ब्रांड्स पर मिलेगा फ्लैट 50% तक का डिस्काउंट

लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ स्थित लुलु मॉल में इस सीज़न की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल — “लुलु ऑन सेल” का आयोजन 3 जुलाई से 6 जुलाई तक किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर ग्राहक 300 से भी अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स पर फ्लैट 50% तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे।

इस सेल की खास बात यह है कि 5 जुलाई (शनिवार) और 6 जुलाई (रविवार) को एक्सटेंडेड शॉपिंग आवर्स (Extended Shopping Hours) की सुविधा दी जाएगी, ताकि ग्राहक अधिक आराम और समय के साथ खरीदारी का आनंद ले सकें।

इस चार दिवसीय मेगा सेल में लुलु हाइपरमार्केट, लुलु फैशन, लुलु कनेक्ट, एडिडास, फ्रंटियर रास, गाअस, एल्डो और अन्य प्रतिष्ठित ब्रांड्स पर शानदार ऑफर्स और आकर्षक छूट उपलब्ध होंगी।

लुलु मॉल, लखनऊवासियों के लिए एक बार फिर ऐसा अवसर लेकर आया है, जिससे यह साबित होता है कि लुलु मॉल हमेशा अपने ग्राहकों की पसंद और जरूरतों का पूरा ख्याल रखता है। इस सेल में ग्राहक अपने पसंदीदा ब्रांड्स से फैशन, एक्सेसरीज़, और अन्य उत्पाद खरीद सकते हैं, साथ ही फूड कोर्ट और रेस्तरां में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं और Funtura में परिवार संग मस्ती भी कर सकते हैं।

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर श्री समीर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया:

“हर बार की तरह इस बार भी हम अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर्स लेकर आए हैं। करीब 300 ब्रांड्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि लखनऊवासी इस सेल को भरपूर प्यार देंगे और लुलु मॉल की इस पहल का पूरा लाभ उठाएंगे।”

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *