सिंध यूथ क्लब सोसाइटी ने सर्वसमति से दर्पण लखमानीअध्यक्ष चुना

 कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ में *सिंध यूथ क्लब सोसाइटी के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसमति से दर्पण लखमानी जी को अध्यक्ष चुना गया* तथा अमर अठवानी महामंत्री और ऋषिराज कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

*नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दर्पण लखमानी ने बताया कि संस्था संघ की विचारधारा “सेवा, संस्कृति और संस्कार” के आदर्शों पर चलते हुए समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाशक्ति को एकजुट कर समाज को संगठित करने का कार्य करेगी।*

*संस्था ने परम पूजनीय बाबा साईं जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से* पूर्व में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, ग्रामीण वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के लिए वस्त्र एवं कंबल वितरण जैसे उपयोगी सेवा कार्य सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। इसके अलावा, सिंधी भाषा एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं विकास हेतु बाल संस्कार शिविर और “एक शाम सिंधियत के नाम” जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाशक्ति को अपनी विरासत और संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया है।

 

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्री नानक चंद लखमानी, डॉ. अनिल चंदानी, पूर्व अध्यक्ष तरुण संगवानी, श्री चंद साहित्या, राकेश साहित्या, धर्मेंद्र जगवानी, पंकज रायचंदानी, पवन लखमानी, सुधामचंद चंदवानी और संस्था के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *