रेड रन मैराथन : स्वस्थ जीवन शैली और एड्स जागरूकता का संदेश*

📰* रेड रन मैराथन : स्वस्थ जीवन शैली और एड्स जागरूकता का संदेश*

*श्री रविंद्र कुमार , आई ए एस द्वारा हरी झंडी दिखा कर मैराथन की गई रवाना

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (UPSACS) एवं नेशनल पी जी कॉलेज द्वारा संयुक्त आयोजन

लखनऊ | 12 अक्टूबर 2025

युवा ऊर्जा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (UPSACS) ने नेशनल पी जी कॉलेज लखनऊ के सहयोग से “रेड रन मैराथन” का सफल आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया। इस 10 किलोमीटर लंबी दौड़ का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं एड्स-जागरूकता को बढ़ावा देना था।

यह मैराथन 17 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के लिए आयोजित की गई, जिसमें कुल चार श्रेणियाँ थीं — राज्य स्तर (पुरुष एवं महिला) तथा लखनऊ शहर स्तर (पुरुष एवं महिला)। कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 25 जनपदों से आए 100 छात्र-छात्राएँ राज्य श्रेणी में एवं लखनऊ के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 500 छात्र-छात्राएँ नगर श्रेणी में सम्मिलित हुए।

मैराथन का प्रारंभ नेशनल पी.जी. कॉलेज के खेल मैदान से हुआ, जो 1090 चौराहे तक जाकर पुनः कॉलेज परिसर पर समाप्त हुई — यह कुल 10 किलोमीटर की परिक्रमा दो चरणों में पूरी की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत एक उत्साहपूर्ण ज़ुम्बा सत्र और बैंड प्रदर्शन के साथ हुई, जिसने प्रतिभागियों में जोश और ऊर्जा भर दी। दौड़ को सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक श्री रविंद्र कुमार , आई ए एस, नेशनल पी जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी. के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री रमेश श्रीवास्तव (संयुक्त निदेशक, UPSACS), अनुज दीक्षित एवं पवन चंदेल (UPSACS) भी उपस्थित रहे। श्री राजेश सिंह, सचिव, मोतीमहल सोसाइटी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कॉलेज के समाजोन्मुख प्रयासों की सराहना की।

इस भव्य आयोजन के समन्वयक प्रो. राकेश पाठक रहे, जिन्होंने सफल संचालन एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की।

सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक श्रेणी के पहले दस प्रतिभागियों को पदक तथा शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः ₹11,000, ₹9,000 एवं ₹7,000 के नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।

🏆 विजेता सूची:

 • राज्य स्तर (पुरुष): प्रथम – पुनीत , द्वितीय – रोहन कुमार, तृतीय – राहुल यादव

 • राज्य स्तर (महिला): प्रथम – किरण वर्मा, द्वितीय – प्रीति देवी, तृतीय – अर्चना यादव

 • शहर स्तर (पुरुष): प्रथम – पंकज यादव, द्वितीय – प्रदीप कुमार, तृतीय – मंजीत कुमार

 • शहर स्तर (महिला): प्रथम – प्रतिज्ञा पन्ना, द्वितीय – अनीमा, तृतीय – मंजू

दौड़ के दौरान सभी प्रतिभागियों एवं वालंटियर के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। कॉलेज प्रशासन ने मार्ग पर दो चेक-प्वाइंट्स स्थापित किए — एक 1090 चौराहे के समीप और दूसरा मध्य वापसी बिंदु पर, जहाँ विद्यार्थियों को पानी, एनर्जी ड्रिंक एवं फल उपलब्ध कराए गए। इन व्यवस्थाओं से प्रतिभागियों ने पूर्ण सुरक्षा और ऊर्जा के साथ दौड़ पूरी की।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने युवाओं को प्रेरणादायी संदेश दिए। प्राचार्य प्रो. डी. के. सिंह ने कहा कि “ऐसे आयोजन युवाओं की ऊर्जा, जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाते हैं।” श्री रविन्द्र कुमार, आईएएस ने कहा कि “रेड रन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — स्वस्थ और जागरूक समाज की ओर कदम।” संयुक्त निदेशक, UPSACS श्री रमेश श्रीवास्तव ने एड्स उन्मूलन में जागरूकता और शिक्षा की भूमिका पर बल दिया, वहीं श्री राजेश सिंह, सचिव, मोतीमहल सोसाइटी ने कॉलेज के सतत सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।

रेड रन मैराथन 2025 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं रही, बल्कि यह एक सशक्त संदेश बना — “स्वास्थ्य के लिए दौड़ो, जागरूकता के लिए दौड़ो।” कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह एवं सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ कि युवा वर्ग समाज को स्वस्थ, जागरूक और नशा-मुक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान देगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Inked Conspiracy! Forged Authority Used to Attempt Corporate Capture

Corporate Kidnapping on Paper! Forged Signatures Used to Seize Control Conspiracy at the Bank Doorstep! …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *