भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से विनीत अग्रवाल शारदा की शिष्टाचार भेंट

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सफल एवं स्वर्णिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि नितिन नबीन से भेंट कर उनका मन अत्यंत प्रफुल्लित हुआ। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, अनुशासित एवं कर्मठ कार्यशैली तथा कार्यकर्ताओं के साथ उनका सशक्त संवाद पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

विनीत शारदा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन का दूरदर्शी नेतृत्व संगठन को और अधिक मजबूती देगा। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता तथा संगठनात्मक दक्षता के बल पर भारतीय जनता पार्टी जनआकांक्षाओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी तथा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Meerut to Host India’s Second Grand Agroha Dham

Agarsen Seva Trust Launches Statewide Organisational Expansion from Amroha Vision of Service and Social Leadership …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *