विश्व हिंदी दिवसश् (10 जनवरी) पीएमजी कृष्ण कुमार यादव की तीन पीढ़ियाँ हिंदी में सृजनरत और वैश्विक स्तर पर कई देशों में सम्मानित

विश्व में 61.5 करोड़ लोगों के साथ तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी में विश्व भाषा बनने की क्षमता-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। विश्व हिंदी दिवसश् प्रतिवर्ष 10 जनवरी को दुनिया भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में 2006 से इसे आधिकारिक रूप से मनाया जा रहा है। हिंदी को लेकर तमाम विद्वान,संस्थाएँ, सरकारी विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इन सबके बीच पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव का अनूठा परिवार ऐसा भी है, जिनकी तीन पीढ़ियाँ हिंदी की अभिवृद्धि के लिए न सिर्फ प्रयासरत हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर कई देशों में सम्मानित हैं।उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ निवासी एवं नवोदय विद्यालय तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र श्री कृष्ण कुमार यादव (पोस्टमास्टर जनरल) के परिवार में उनके पिता श्री राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ पत्नी सुश्री आकांक्षा यादव और दोनों बेटियाँ अक्षिता व अपूर्वा भी हिंदी को अपने लेखन से लगातार नए आयाम दे रही हैं। देश-दुनिया की तमाम पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ श्री कृष्ण कुमार यादव की 7 और पत्नी सुश्री आकांक्षा की 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में इस परिवार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अग्रणी है। श्दशक के श्रेष्ठ ब्लॉगर दम्पतिश् सम्मान से विभूषित यादव दम्पति को नेपाल, भूटान व श्रीलंका में आयोजित श्अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलनश् में “परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान” सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। जर्मनी के बॉन शहर में ग्लोबल मीडिया फोरम (2015) के दौरान श्पीपुल्स चॉइस अवॉर्डश् श्रेणी में सुश्री आकांक्षा यादव के ब्लॉग श्शब्द-शिखरश् को हिंदी के सबसे लोकप्रिय ब्लॉग के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है। बेटी अक्षिता को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2011 में सबसे कम उम्र में श्राष्ट्रीय बाल पुरस्कारश् से सम्मानित किया जा चुका है। अक्षिता को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन, नई दिल्ली (2011) में भारत के पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल श्निशंकश् ने ‘श्रेष्ठ नन्ही ब्लॉगर‘ सम्मान से अलंकृत किया, तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन, श्रीलंका (2015) में भी अक्षिता को “परिकल्पना कनिष्ठ सार्क ब्लॉगर सम्मान” से सम्मानित किया गया।

प्रशासनिक सेवा के दायित्वों के निर्वहन के साथ श्री कृष्ण कुमार यादव की श्अभिलाषाश् (काव्य संग्रह), श्अभिव्यक्तियों के बहानेश्, श्अनुभूतियाँ और विमर्शश् (निबंध संग्रह), श्क्रांति यज्ञ रू 1857-1947 की गाथाश्, श्जंगल में क्रिकेटश् (बाल गीत संग्रह) एवं श्16 आने, 16 लोगश् सहित कुल सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक – साहित्यिक संस्थाओं द्वारा विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता व प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु शताधिक सम्मान प्राप्त श्री यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और सिक्किम के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि, सृजन एवं अभिव्यक्ति की दृष्टि से हिंदी दुनिया की अग्रणी भाषाओं में से एक है। एथ्नोलॉग (2025) और अन्य वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार, हिंदी विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जिसके बोलने वालों की कुल संख्या लगभग 61.5 करोड़ है। दुनियाभर की 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं शामिल हैं, जिनमें हिंदी तीसरे स्थान पर है। डिजिटल क्रान्ति के इस युग में हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता है। वहीं, सुश्री आकांक्षा यादव का मानना है कि, आज परिवर्तन और विकास की भाषा के रूप में वैश्विक स्तर पर हिन्दी के महत्व को नये सिरे से रेखांकित किया जा रहा है। हिंदी दुनिया के 150 से अधिक देशों में बोली जाती है और 25 से अधिक देशों में हिंदी बोलने वाले लोगों की अच्छी-खासी संख्या है। हिंदी बोलने वालों का प्रतिशत विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 7.5ः है, जो की इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

SLBC UP Reviews PMFBY Kharif 2026 Progress: Focus on 100% Insurance Coverage and KCC Saturation

Banks urged to ensure 100% PMFBY coverage of eligible KCC farmers before August 31 Pooja …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *