Digital India Corporation (IndiaAI)  एवं यूपी डेस्को के मध्य एमओयू, तकनीकी नवाचार को मिलेगा गति

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के नेतृत्व में आयोजित एआई एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन के अवसर पर प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन Digital India Corporation  की स्वतंत्र व्यावसायिक इकाई IndiaAI Mission  के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में AI इकोसिस्टम को सशक्त करने हेतु एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इस क्रम में Digital India Corporation  (IndiaAI) एवं उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को), लखनऊ के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया गया। यह एमओयू  अनुराग यादव, प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा  अभिषेक सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, IndiaAI Mission  के मध्य संपन्न हुआ। यह समझौता केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को) की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने अवगत कराया कि IndiaAI Mission  के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में परियोजना के क्रियान्वयन हेतु आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को नोडल प्रशासकीय विभाग तथा यूपी डेस्को को राज्य की नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। यह व्यवस्था प्रदेश में AI आधारित पहलों के प्रभावी, समन्वित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि IndiaAI Mission  के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कुल 65 डेटा एवं एआई लैब स्थापित किए जाने की योजना है। इनमें से लखनऊ एवं गोरखपुर स्थित एनआईईएलआईटी केंद्रों में दो IndiaAI डेटा एवं एआई लैब पहले से संचालित हैं, जबकि पीलीभीत में एक डेटा एवं एआई लैब एक उद्योग साझेदार द्वारा स्थापित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा 49 डेटा एवं एआई लैब को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। शेष 13 अतिरिक्त स्थानों की पहचान शीघ्र की जाएगी। इस अवसर पर (उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड) की प्रबंध निदेशक नेहा जैन सहित भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन, इंडियाएआई मिशन एवं यूपीडेस्को के अधिकारी, विभिन्न तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्योग जगत के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Pre-Holi Crackdown Signals Fear of Traffic Chaos

 Strict Orders on Overloading & Overspeeding, But Is the System Ready? Two Drivers for Long-Route …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *