नवयुग कन्या महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स ने सीनियर अंडर ऑफिसर अंजली बाजपेई के नेतृत्व में सलामी दी तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य, गीत, भाषण एवं कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कैडेट दीप्ति, सिद्धी यादव एवं छात्रा परिषद की उपाध्यक्ष जिज्ञासा तिवारी द्वारा किया गया।

कैडेट आस्था त्रिपाठी एवं सना कुरैशी ने प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किए, वहीं मुस्कान मिश्रा ने देशभक्ति गीत से सभी को भावविभोर कर दिया। वेदिका एवं दर्शना उपाध्याय के नृत्य, कैडेट बुशरा हामिद, साक्षी त्रिवेदी, सौम्या थापा, गरिमा तिवारी, प्रीति तिवारी, जानवी दुबे, प्रज्ञा शुक्ला एवं सृष्टि के समूह गान ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। कैडेट प्राची तिवारी एवं अंजली बाजपेई की ओजपूर्ण कविताओं ने वीर शहीदों को नमन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम संयोजक एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा प्रयागराज का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्त भारत के निर्माण पर बल दिया गया।

अपने संबोधन में प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शैक्षिक संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और युवाओं को कौशल, नवाचार तथा एकता के साथ राष्ट्र निर्माण में आगे आना होगा।

राष्ट्रगीत एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह का आयोजन 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं छात्रा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

A Heartfelt Farewell at Navyug College: B.Sc Students Celebrate Memories & Dreams

Dance, Drama & ‘Miss Farewell’ Crown Make the Evening Unforgettable (Pooja Srivastava, Anytime News Network) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *