Breaking News

आज संविधान बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पर- नकुल दुबे

आज संविधान को संजीवनी की जरूरत- बृजलाल खाबरी

गोंडा में संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन

देश बचाने और बेचने वालों के बीच लड़ाई- नकुल दुबे

गोंडा में संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने की।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष खाबरी जी एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, प्रदेश महासचिव जनाब सैफ अली नक़वी की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, कांग्रेसजनों व आमजन को संविधान बचाने का संकल्प दिलाया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। देश में कानून नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं- बच्चियों पर अत्याचार से देश त्राहिमाम कर रहा है। आम आदमी, किसान, मजदूर, खिलाड़ी सब परेशान हैं। चोर को चोर कहने पर मुकदमा लिखा जाता है, झूठा केस करके जेल भेजा जा रहा है।
श्री राहुल गांधी जी के साथ भी ऐसा ही इस सरकार ने किया। उनकी संसद सदस्यता खत्म करा दी, क्योंकि उन्होंने सरकार से सवाल किया, राहुल जी का घर छीन लिया क्योंकि उन्होंने देश का पैसा लूटकर भागने वालों को चोर कहा।
राहुल गांधी ने इन सब षड्यंत्रों का जवाब सड़क पर उतर कर दिया। राहुल जी ने देश को आश्वासन दिया कि इस सरकार के खिलाफ लड़ाई में आप हमारा साथ दीजिए, हमारी पार्टी संविधान को कानून को बचाने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी सम्मानित कांग्रेसजनों का आह्वान करते हुए कहा की 2024 में कांग्रेस और प्छक्प्। को मजबूत करने का संकल्प करिए। आप संकल्प करेंगे तभी इस सरकार के चंगुल में छलनी होते संविधान को संजीवनी मिलेगी।

वहीं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे जी ने सम्बोधित करते हुए कहा आज संविधान बचाने की लड़ाई हमे लड़नी है, ये लड़ाई सच और झूठ की लड़ाई है, ये लड़ाई सच बोलने वालों और देश बेचने वालों के बीच है। जो लोग देश को बचाने और बनाने वाली कांग्रेस की मुहिम में साथ हैं वो अब तैयारी कर लें, सारे मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाएं। श्री राहुल जी ने देश को एकजुट करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 4000 किलो मीटर की पैदल यात्रा करके भाजपा सरकार के चरित्र को देश के सामने उजागर किया है। अब हम सबका दायित्व है कि 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, श्री नकुल दुबे जी ने कांग्रेसजनों पर विश्वास जताते हुए कहा, मुझे यकीन है गोंडा वाले अब राहुल जी को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम में जी- जान से जुट जाएंगे। तभी संविधान को बचाया जा सकता है।

गोंडा में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा में बीजेपी से आए इंद्रपाल सिंह गिरिजेंद्र मिश्रा राजेश्वरी उपाध्याय वसीम सिद्दीकी शाहिद अली कुरैशी आमिल अंसारी सैफ अली सिद्दीकी समेत तमाम युवा साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा बृजेश कुमार सिंह सदस्य त्रिलोकी नाथ तिवारी . रघुपति त्रिपाठी बलरामपुर जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह कृष्ण नारायण तिवारी पूर्व जिला महासचिव अवधेश जी समेत जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। वहीं लखनऊ से चलकर आए राजेश जायसवाल दुर्गा शंकर वाजपेई राजेंद्र पांडेय जी, डॉ. अजय शुक्ला व सुमन जी मौजूद रहे।

 

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

SP Makes Strategic Move—Seema Rajbhar Appointed to Target Key Vote Bank

Momentum—Leaders from BSP, BJP Join Ahead of 2027 (Pooja Srivastava, Anytime News Network) : Akhilesh …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *