राहुल जी ने भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा बेनकाब किया- नकुल दुबे

देश और संविधान बचाने का संकल्प लीजिए- बृजलाल खाबरी जी

राहुल जी ने भाजपा का चाल,चरित्र, चेहरा बेनकाब किया आज देश का संविधान खतरे में है, इसे केवल कांग्रेस ही बचा सकती है, ये बातें प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने सीतापुर और लखीमपुर में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने चोर को चोर कहा तो क्या हुआ आप सब जानते हैं, लेकिन देश का पैसा लूटने वाले को चोर न कहा जाए तो क्या कहा जाए। श्री नकुल दुबे जी कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथी संकल्प लें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जान से जुट जाएं। सीतापुर और लखीमपुर की लोकसभा सीट से कांग्रेस को भारी वोट से जीतना है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं। ये सरकार झूठ बोलकर लोगों को बरगलाती है। स्मार्ट सिटी की बात की क्या सीतापुर स्मार्ट हुआ, क्या लखीमपुर का विकास हुआ। देश में बेरोजगारी है, लेकिन सरकार युवाओं की सुनने को तैयार नहीं है। मणिपुर जल रहा है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों ईडी सीबीआई से डराया जाता है। ऐसे में जरूरत है कि अब इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए। अब देश और संविधान को बचाना है तो कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया की सरकार बनानी है।

इस कार्यक्रम में सीतापुर जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी जी, लखीमपुर जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, पूर्व सांसद जफर अली नक़वी साहब, प्रदेश सचिव रिसाल अहमद,प्रदेश सचिव गुरदीप सिंह भुल्लर, पूर्व विधायक राकेश राठौर, पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र पीसीसी सदस्य सूबी खान दीपक वाजपाई जी, उपाध्यक्ष महिला यूथ कांग्रेस विनीता राजवंशी जी, रविशंकर त्रिवेदी जी, सिद्धार्थ त्रिवेदी जी, सबीना शफीक जी अन्नू मिश्रा, रजनीश मिश्रा, जीतेंद्र मिश्रा, डॉक्टर आरपी वर्मा, डॉक्टर राजेंद्र मौर्य, प्रयाग मिश्रा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
वहीं लखनऊ से चलकर आए दुर्गा शंकर वाजपेई जी, एड. चन्द्र प्रकाश जी व शुभम अग्निहोत्री अभय वाजपेई, बाबा जुबैर, मो. सलीम अभिषेक शुक्ला, मौजूद रहे।

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

ECI Conducts Comprehensive Review in Assam

AnytimeNewsNetwork. The Election Commission of India (ECI) has initiated a detailed review of preparedness for …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *