जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, नारी निकेतन, वैश्य अनाथालय व सुरजकुंड बाल गृह का निरीक्षण

 

मेरठ । नारी निकेतन में संवासिनियो द्वारा मा0 जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी को भेंट की गयी पेंटिंग
मा0 जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण द्वारा जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन), वैश्य अनाथालय व सुरजकुंड बाल गृह का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में चिकित्सालय वार्ड पहुंचकर मरीजो से उनका हाल जाना तथा दिये जा रहे उपचार के बारे में संबंधित से जानकारी प्राप्त की।
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरो से परिजनो की मुलाकात, बायोमैट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। नारी निकेतन में संवासिनियो द्वारा अपने हाथो से बनायी गयी पेंटिंग मा0 जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी महोदय को भेंट की गयी। इस अवसर पर मा0 जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी महोदय ने संवासिनियो द्वारा बनायी गयी पेंटिंग की प्रशंसा की। सूरजकुंड बालगृह पर भोजनालय, स्वास्थ्य केन्द्र, स्टॉक रजिस्टर, मुलाकाती रजिस्टर, हैल्थ रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में वैश्य अनाथालय का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ज्वाईंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, जेल अधीक्षक जिला कारागार शशिकांत मिश्र, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, नारी निकेतन, वैश्य अनाथालय, सुरजकुंड बाल गृह का स्टाफ, संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

.

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Meerut Traders’ Grievance Reaches PM

Anytime News Network | Pooja Srivastava Senior BJP leader and State Convenor of the BJP …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *