हुनर शिल्प महोत्सव” का शुभारंभ माँ गायत्री जनसेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से 20 नवंबर से 10 दिसंबर

सामाजिक संस्था माँ गायत्री जनसेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से यू पी प्रेस क्लब हजरतगंज लखनऊ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में बताया गया कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए भारतवर्ष से विलुप्त होती हस्तशिल्प कला को नवजीवन प्रदान करने के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु, कलाकृतियां और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए “हुनर शिल्प महोत्सव” का शुभारंभ माँ गायत्री जनसेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 20 नवंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023

तक अवध शिल्पग्राम,अवध विहार, योजना निकट शहीद पथ, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

 

इस हुनर शिल्प महोत्सव में केंद्र व प्रदेश सरकार की जानकल्याणकारी योजनाओं में एमएसएमई के अंतर्गत ओडीओपी को भी शामिल किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों के शिल्पकार, हुनरमंद एवं हस्तशिल्प कारीगर स्वयं द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं के साथ महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, संगीत, सिनेमा, शिल्प स्वाद के साथ सांस्कृतिक विशाल पंडाल होगा जिसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा एवं रंगारंग प्रस्तुतिया दर्शाने के लिए नि:शुल्क मंच प्रदान किया जाएगा, साथ ही प्रतिभागियों एवं समाज और राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित भी किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ मनोरंजन के बहुत सारे संसाधन भी उपलब्ध होंगे।

 

महोत्सव के मुख्य आयोजक श्री अरुण प्रताप सिंह अध्यक्ष, माँ गायत्री जनसेवा संस्थान व संयोजक भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर, श्रीमती गुंजन वर्मा अध्यक्ष नीशू वेलफेयर फाउंडेशन व सह-संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर, विनय द्विवेदी उपाध्यक्ष, माँ गायत्री जनसेवा संस्थान एवं रनवीर सिंह क्रिएटिव हेड है। संस्था के संरक्षण मंडल में एमएलसी व चैयरमैन एस आर ग्रुप श्री पवन सिंह चौहान, पूर्व आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस श्री आरके चतुर्वेदी,अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री मुकेश बहादुर सिंह,इग्नू की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ मनोरमा सिंह व डायरेक्टर निलांश ग्रुप श्री संतोष श्रीवास्तव हैं।

 

कार्यक्रम आयोजक् श्री रनवीर सिंह ने बताया की महोत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण महोत्सव परिसर् सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति में व सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में रहेगा। श्री विनय द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव दुबई थीम पर आधारित होगा। महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी श्रीमती गुंजन वर्मा ने दी और बताया कि भारत की लुप्त हो रही कला संस्कृति को संजोते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम विशाल मंच पर प्रस्तुत किये जाएंगे और सेलिब्रिटीओ का भी आगमन होगा तथा प्रशासनिक व महोत्सव की संपूर्ण जानकारी अरुण प्रताप सिंह ने प्रदान की और बताया की इस तरह के आयोजन से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क स्टॉल भी उपलब्ध कराए जाएंगे ।

 

कार्यक्रम के संयोजन का कार्य श्री मनोज सिंह चौहान, रोली जायसवाल, हेमू चौरसिया, मोनालिसा, संदीप शुक्ला, बद्री विशाल पांडे, नीलम श्रीवास्तव, सूरज जैसवानी, कृष्णा प्रताप सिंह, सत्य शरण सिंह, मनीष पंडित, विशाल श्रीवास्तव, शंकर वर्मा, रोली सिंह,उमा सिंह, सरूपा तिवारी, सौम्या शुक्ला, दीपिका मिश्रा, विवेक सिंह, आयुष त्रिपाठी,उत्तम पोरवाल, द्वारा किया जाएगा। मंच का संचालन संस्था के प्रवक्ता आर जे प्रदीप शुक्ला करेंगे।

महोत्सव के सहयोगी एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इग्नू यूनिवर्सिटी किरण फाऊंडेशन बेसिक्स एडवरटाइजिंग एवं अन्य है

यह जानकारी अध्यक्ष, माँ गायत्री जनसेवा संस्थान अरुण प्रताप सिंह ने दी।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *