पीएनबी और आरईसी लिमिटेड के बीच रणनीतिक साझेदारी

चंदन पाण्डेय नई दिल्ली।
देश की अर्थव्यवस्था एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आरईसी लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। आरईसी लिमिटेड विधुत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक महारत्न कंपनी है और आरबीआई के साथ पंजीकृत नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी), पब्लिक फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (आईएफसी) है

इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से, पीएनबी और आरईसी लिमिटेड प्रमुख क्षेत्रों में ऋण प्रदान करने के अवसरों की पहचान करेंगे और उन्हें सुविधाजनक बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके अतिरिक्त, यह गठजोड़ देश की आर्थिक वृद्धि व विकास के लिए दोनों ब्रांडों की प्रतिबद्धता को बल देता है।

एमओयू पर हस्ताक्षर राजीव, पीएनबी मुख्य महाप्रबंधक-कारपोरेट क्रेडिट, और टी.एस.सी. बॉश, आरईसी लिमिटेड कार्यपालक निदेशक-बीडी एंड एम/आई एंड एल, और दोनो संस्थानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Defense Salary Package Delivers: Seamless Cross-Border Relief for Soldier’s Kin

Pooja Srivastava | Anytime News Network |  State Bank of India (SBI), Lucknow Circle, has …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *