मेरठ के प्रभारी मंत्री ने किया प्यारे लाल शर्मा जिला चिकित्सालय, नगर निगम कार्यालय व सुभाष बाजार स्थित कोतवाली का औचक निरीक्षण

मेरठ । मा0 प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओ को और बेहतर करने के दिये निर्देश प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्यारे लाल शर्मा जिलाचिकित्सालय, नगर निगम कार्यालय तथा सुभाष बाजार स्थित कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा तथा उपस्थित मरीजों से बात कर समस्याओं को जाना। उन्होने डेंगू वार्ड, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में डॉक्टर यशवीर सिंह, डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होने नालो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को समुचित साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होने सुभाष बाजार स्थित कोतवाली का भी निरीक्षण किया। उन्होने कोतवाली के अभिलेख का अवलोकन किया तथा पुलिस अधिकारियों को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सजग रहने के निर्देश दिए ताकि कोई भी अप्रिय घटना को घटित होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर महापौर हरिकांत आहलुवालिया, मा0 एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल सहित मौजूद रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

“We Are Not Criminals” — Traders Seek Justice, BJP Leader Assures Support

Traders Protest in Shastri Nagar Against Demolition Drive Anytime News Network – By Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *