Breaking News

भगवान राम के आदर्श अपनाएं- विनीत शारदा

मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भगवान राम ने अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए चौदह वर्ष वन में बिताये और राक्षसों का संहार किया। रामायण के पात्रों से हमें आदर्श जीवन जीने की शिक्षा मिलती है। हम सभी को भगवान श्री राम के आदर्श अपनाने चाहिए।
भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा बुधवार को माछरा (किठौर विधान सभा)में रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम के राजतिलक के बाद दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर रामलीला समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ कर्नल ओंकार शर्मा, ऋषि प्रधान, अमित कंसल आदि रहे। इससे पहले कलाकारों ने रावण वध के बाद भरत मिलाप और भगवान राम के राजतिलक की लीला का मंचन किया।

About ATN-Editor

Check Also

 श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की बैठक में दिल्ली की प्रदेष का मुख्यमन्त्री रेखा गुप्ता को बनाये जाने पर समूचे समाज में हर्ष

श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की बैठक में दिल्ली की प्रदेष का मुख्यमन्त्री रेखा गुप्ता को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *