पूज्य चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया याद

मनोज कुमार जैन

राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें उनकी जन्मस्थली नूरपुर की मंडिया में पूज्य चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भारत में हर साल 23 दिसंबर के दिन राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत के 5वें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को ही किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के पांचवें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया भाजपा नेता विनीत शारदा बोले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को प्रसिद्ध जमींदारी उन्मूलन अधिनियम का आविष्कार और कार्यान्वयन करने का श्रेय दिया जाता है। किसानों के हित में किए गए कार्यों की वजह से भारत सरकार ने 2001 में 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Meerut to Host India’s Second Grand Agroha Dham

Agarsen Seva Trust Launches Statewide Organisational Expansion from Amroha Vision of Service and Social Leadership …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *