क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी में आगंतुकों को शिल्पों के पीछे की जटिल प्रक्रियाओं को देखने का अवसर -अनारा पटेल

क्राफ्ट प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के क्राफ्ट्स का होगा प्रदर्शन
—–
क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी परंपरा और नवीनता का अनूठा मिश्रण
—–
क्राफ्ट प्रदर्शनी में होगा 80 से अधिक शिल्पों का प्रदर्शन

पूजा श्रीवास्तव

क्राफ्टरूट्स लखनऊ प्रदर्शनी परंपरा और नवीनता के अनूठे मिश्रण का वादा करती है, जिसमें कांच बनाने, मिट्टी के बर्तन, पारंपरिक नेल पेंटिंग और विभिन्न अन्य शिल्पों में लाइव कार्यशालाएं शामिल हैं। आगंतुकों को इन शिल्पों के पीछे की जटिल प्रक्रियाओं को देखने का अवसर मिलेगा, चार दिवसीय क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी दिनांक 20 से 23 जनवरी, 2024 तक लखनऊ के सफेद बारादरी, कैसरबाग में प्रदर्शनी की जा रही है । यें बातें प्रेसवार्ता में क्राफ्टरूट्स की निदेशक अनार पटेल ने लखनऊ के एक निजी होटल में बतायी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन 20 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक व अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

अनार पटेल ने बताया गया कि हस्तशिल्प संगठन क्राफ्टरूट्स भारत के 21 राज्यों में 25,000 से अधिक कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक अग्रणी संस्था है। उन्होंने कहा कि यह शिल्प प्रदर्शनी हमारे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र के विभिन्न कोनों से 80 शिल्पों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से अधिक कारीगरों के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करता है ।

श्रीमती पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो विभिन्न राज्यों के कारीगरों को अपनी शिल्प कौशल दिखाने और पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने में योगदान देने के लिए एकजुट करता है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

UP Timber Association Celebrates 9th Foundation Day as “Vijay Diwas”

   New State Committee Takes Oath, Govt Reaffirms Support to Timber Traders By Puja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *