नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान

अटेवा-पेंशन बचाओ मंच द्वारा सिंचाई विभाग में उ0प्र0 लेखपाल संघ, उ0प्र0ग्रामीण पंचायती राज सफाई कर्मचारी एसोसिएशन, सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रियल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया । अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार *बन्धु* ने नवनिर्वाचित लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव व संगठन मंत्री मनीष पाठक को माला पहनाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रदेश महामंत्री डॉ0 नीरजपति त्रिपाठी ने पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल व महामंत्री रामेन्द्र श्रीवास्तव को माला पहनाकर स्मृति चिह्न देकर संम्मानित किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0राजेश कुमार ने सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री अमित कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीपाल, जिलाध्यक्ष विजय कुमार को माला पहनाकर व स्मृति लचिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के पूरे देश मे एकमात्र अटेवा व NMOPS ही लड़ रहा है। पुरानी पेंशन की लड़ाई में पूरे देश का लेखपाल आपके साथ है। ग्रामीण पंचायतीराज सफाई कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल व महामंत्री रामेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सभी संगठन पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में अटेवा का साथ दें। सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार व अमित कुमार ने कहा कि आज देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन की बहाली अटेवा व NMOPS के संघर्षों के परिणाम स्वरूप बहाल हुई है। इस अवसर पर जिला विधिक सलाहकार नरेन्द्र कुमार , संयोजक सुनील वर्मा ,रजत प्रकाश, नरेंद्र वर्मा, सुरेश प्रसाद, लता, धीरेंद्र कुमार, आदि उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *