अयोध्याधाम में पीएनबी बैंक की बैंकिंग ऑन व्हीलस ए.के. शर्मा ने किया शुभारम्भ

अयोध्याधाम का दर्शन हेतु दिव्यांगजनों के लिए शुरू की जा रही व्हील चेयर सुविधा का भी किया शुभारम्भ

सुनिल पटेल

पहले ख़ाता धरकों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे, मगर आज पीएनबी ने इस सुविधा को शुरू कर बैंक को खाता धारकों के पास पहुंचा दिया है। यें बातें पीएनबी द्वारा शुरू की गयी बैंकिंग ऑन व्हीलस सुविधा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जी ने कही।

 

 

मंत्री श्री शर्मा ने बैंक के द्वारा टॉयलेट्स और पानी पिलाने की भी सुविधा प्रदान की जा रही है, जो कि बहुत ही पुनीत कार्य है। बैंक को अपनी 15 शाखाओं में साफ-सफाई और स्वच्छता का सन्देश लिखने के लिए बधाई भी दी।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जहां श्री राम हैं, वहीं सुख है, वहीं सम्पदा है। आज पीएनबी ने अयोध्याधाम में श्री राम जी के दर्शन को आने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर भी नगर विकास को सौपी हैं, व्हील चेयर आज नगर निगम को देकर हम दिव्यांगजनों को अयोध्याधाम का दर्शन लाभ दिलाने में सक्षम होंगे।

जिसका अर्थ है प्रेम से, बैर से, क्रोध से या आलस्य से, किसी तरह से भी भगवान श्री राम का नाम जपने से दसों दिशाओं में कल्याण होता है। भगवान राम के रामराज्य से तुलना करते हुए अयोध्या से पूरे प्रदेश और देशवासियों के अंतःकरण में रामराज्य की स्थापना हो रही है। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रामराज्य का प्रसार हो रहा है, साथ ही उसकी व्यापकता भी बढ़ रही है। कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राम मंदिर भी; राम राज्य भी। कोरोना काल में जब सभी व्यापार बंद पड़ गए थे और सबसे ज्यादा परेशानी छोटे व्यापारियों को हो रही थी। उस समय मा. प्रधानमंत्री जी ने पीएम स्वनिधि योजना को शुरू करके रेहड़ी-पटरी वाले छोटे व्यापारियों को 10 हजार, 20 हज़ार और 50 हज़ार का ऋण देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने का बहुमूल्य प्रयास किया था। इस कार्य में पंजाब नेशनल बैंक ने भी सहयोग करते हुए लगभग 500 करोड़ का ऋण दिया है। यही असली रामराज्य है, जो कि अभी आपने देखा ही होगा कि मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाल कर सभी जनपदों में लाभर्थियों को सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। यही सब कार्य हमारे देश में रामराज्य को स्थापित करेगा। मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश 2047 तक विकसित भारत बनेगा और हम सब इस बात के साक्षी बनेंगे कि भारत एक दिन दुनिया का सबसे विकसित देश बन चुका है।

अंचल प्रबंधक मृत्युंजय ने कहा की बैंक द्वारा उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए विभिन्न योजनाओं में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे तथा गंगा एक्सप्रेस वे जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में अहम भूमिका निभाई गई है । इस अवसर पर उप अंचल प्रबंधक अनुपम शर्मा, मंडल प्रमुख नीरज गुप्ता तथा सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *