*पंचायत का सर्वांगीण विकास ही मुख्य उद्देश्य : संयोगिता सिंह चौहान 

 

 

*लखनऊ के अटारी पंचायत की केन्द्र में सराहना

लखनऊ। पंचायतों में अब जहाँ डिजिटल दौर आ गया है वहीं महिला प्रधान भी गांवों के विकास के लिए संकल्पित हैं।पहले के समय में जब पंचायतों में महिला सीट पर चुनाव होता था तो निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान नाम मात्र के तौर पर कार्य करती थीं या यूं कह लें मुखौटा प्रधान हुआ करती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं। इस क्षेत्र में वर्तमान में काफी सजग और निर्णायक बदलाव देखने को मिल रहा है। पंचायत चुनाव में अब महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। ऐसी ही लखनऊ के माल विकासखंड की अटारी ग्राम पंचायत है जहां महिला ग्राम प्रधान संयोगिता सिंह चौहान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। श्रीमती चौहान मिल ब्लॉक की प्रधानसंघ की अध्यक्ष भी हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती चौहान ग्राम पंचायत को स्वच्छ और विकसित करने के लिए सभी कार्यों को मूर्त रूप देने में लगी हैं। उनके इस प्रयास की सराहना दिल्ली में भी की जिसके चलते उन्हें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया। संयोगिता उत्तर प्रदेश से एक मात्र महिला प्रधान है जिन्हें यह सौभाग्य मिला है। प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है। दिल्ली में संयोगिता सिंह को पैनालिस्ट के तौर पर जनता के हित में विचार रखने का मौका मिला। स्थानीय स्वशासन में महिला नेतृत्व कार्यशाला समारोह पर पंचायती राज मंत्रालय सचिव विवेक भारद्वाज विशेष सचिव चंद्रशेखर कुमार व भूतपूर्व आईपीएस किरण बेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती बेदी ने पेड़ लगाना साफ सफाई रखना स्कूल और डिस्पेंसरी की स्थिति को देखना गांव के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण बातें कहीं। कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिहं व केन्द्रीय राज्य मंत्री पंचायती राज एस पी सिंह बघेल द्वारा संयोगिता सिंह चौहान को पुरस्कृत किया गया। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि महिला सरपंचों का सम्मान बेहद आवश्यक है।वहीं पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के बाद से महिलाओं की सभी क्षेत्रों में भागीदारी में बढ़ी है, यह सराहनीय है।वहीं संयोगिता सिंह चौहान को केन्द्र सरकार द्वारा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डिनर में शामिल होने का न्योता मिला।

“जनता की सेवा ही पुरस्कार ” लखनऊ जनपद के माल विकासखंड के अटारी ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों के चलते अटारी पंचायत की ग्राम प्रधान संयोगिता सिंह चौहान को केन्द्र सरकार द्वारा मिले सम्मान व पुरस्कार के विषय में बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण है। जो पुरस्कार हमें मिला है यह अटारी की देवतुल्य जनता का पुरस्कार है जनता की सेवा ही हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य है । अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ हराभरा और धरातल पर विकसित करना हमारा लक्ष्य है।वहीं प्रधानसंघ अध्यक्ष संयोगिता सिंह चौहान को मिले इस खास सम्मान से सभी क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Academic Eminence Unleashed: SRMU Celebrates Grand Convocation; 7,519 Degrees Awarded & 405 Medals Conferred

# Pooja Srivastava, Any Time News Network . Shri Ramswaroop Memorial University (SRMU) celebrated its …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *