अनिल विक्रम सिंह को मिला लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

जनपद के सबसे प्रतिष्ठित खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज के पहले री यूनियन 2023 के आयोजन में खैर कॉलेज ऑफ़ ओल्ड बॉयज एसोसिएशन ने सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। बनारस के रहने वाले मेरठ में 1945 में जन्मे श्री सिंह ने बस्ती में सातवीं और आठवीं कक्षा की शिक्षा ग्रहण की। उनके पिता जेलर के पद पर कार्यरत थे इसलिए कई जनपदों में शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय से प्राप्त संस्कारों,‌ ज्ञान और आत्मविश्वास के सहारे ही अपनी योग्यता सिद्ध की। श्री सिंह वर्तमान में सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में मुख्य अभिभावक माननीय “सहारा श्री” जी के विजन को पूरा करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मैनेजमेंट के क्षेत्र में श्री सिंह ने बड़ा मुकाम हासिल किया और सहारा इंडिया परिवार में रहते हुए जिस तरह से उन्होंने अपनी कार्य कुशलता के कई आयाम स्थापित किये ,उसे देखते हुए एसोसिएशन की ज्यूरी कमेटी ने उन्हें पहले री यूनियन 2023 के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया। श्री सिंह को यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने पर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *