लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने कि अपील

लखनऊ, 11 अगस्त 2024। जे पी एस स्टार 11 और इम्पल्स सिने इंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधन में आज एस एस पब्लिक स्कूल सुषमा नगर, बहादुरपुर कुर्सी रोड लखनऊ में आयोजित हर घर तिरंगा जन जागरूकता अभियान के क्रम में बच्चों और बड़ो ने लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।अरविन्द सक्सेना के संयोजन में हुए घर तिरंगा जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता प्रदीप श्रीवास्तव, विशिष्ठ अतिथि फिल्म अभिनेत्री ऋतिका गुप्ता, फिल्म लेखिका स्वाति श्रीवास्तव और वरिष्ठ समाजसेवी वेद प्रकाश शुक्ला ने भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।

कार्यक्रम में वेद प्रकाश शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य शौर्य को बताया। प्रदीप श्रीवास्तव और स्वाति ने बॉलीवुड के देशभक्ति गीतों की रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत की।

इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री ऋतिका गुप्ता, बीना वर्मा, राधा बिष्ट, विनय कुमार, वैष्णवी रावत और अखिलेश कुमार ने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए अमर शहीदों और तिरंगे के इतिहास के बारे में बताया।

कार्यक्रम में बच्चों और बड़ो ने तिरंगे झंडे को हाथ में लेकर सभी प्रदेश वासियों और स्थानीय लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। इस अवसर पर गणेश राजभर, संजय कुमार, नीलेश पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम लोग उपस्थित थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *