संग्रहालय में अमर शहीद संत कंवरराम जी की मूर्ति स्थापित कराये जाने के लिए आश्वासन

🙏 सच्चो सतराम 🌹
🙏 सुहिणो कंवर राम 🌹
🙏 जय सखी बाबा       

सम्मानित सिंधी समाज को अवगत कराते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि परम पूजनीय संत बाबा साईँ चांड्रूराम साहिब जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में अमर शहीद संत कंवरराम मिशन, लखनऊ के द्वारा दिल्ली स्थित संसद भवन में निर्माणाधीन संग्रहालय में, अमर शहीद संत कंवरराम साहिब जी की मूर्ति स्थापित कराये जाने के उद्देश्य से कुछ दिन पूर्व लखनऊ से  नानक चन्द्र लखमानी जी, दर्शनलाल भागिया जी ने लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री, भारत सरकार,  राजनाथ सिंह जी से दिल्ली जाकर भेंटवार्ता की तथा कोटा के  गिरधारी लाल पंजवानी जी के साथ मिलकर लोक सभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला जी से उनके दिल्ली स्थित निवास स्थान पर मुलाक़ात की |

श्री राजनाथ सिंह जी एवं श्री ओम बिड़ला जी ने संग्रहालय में अमर शहीद संत कंवरराम जी की मूर्ति स्थापित कराये जाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है |

इसके अतिरिक्त अमर शहीद संत कंवरराम मिशन द्वारा अमर शहीद संत कंवरराम जी के नाम से रेलगाड़ी का नामकरण कराये जाने हेतु भी प्रयास किया जा रहा है | निकट भविष्य में उक्त कार्य में भी सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना है |

परम पूजनीय संत बाबा साईँ चांड्रू राम साहिब जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में वर्ष 2001 में अमर शहीद संत कंवरराम मिशन की स्थापना की गयी जिससे सम्पूर्ण भारत वर्ष की अमर शहीद संत कंवरराम जी के नाम से सेवा कार्य कर रही 133 विभिन्न संस्थाऐं सम्बद्ध हैं | यह सभी संस्थाएं मानव कल्याण एवं परोपकार के अत्यंत उपयोगी सेवा कार्य कर रही हैं जिसमें जल सेवा, अन्न सेवा, चिकित्सा सेवा, ग़रीब कन्याओं के विवाह हेतु सेवा, विधवा एवं वृद्ध महिलाओं के जीवन यापन में सेवा सहयोग, शारीरिक अथवा मानसिक रूप से अपंग एवं बेसहारा व्यक्तियों के आश्रय हेतु सेवा, रेनबसेरा, गौशाला, धर्मशाला आदि शामिल हैं | कुछ संस्थाओं के द्वारा अमर शहीद संत कंवरराम जी के नाम से शिक्षण संस्थाएं भी चलाई जा रही हैं | इसके अतरिक्त अधिकतम संस्थाओं द्वारा अपने अपने शहरों में अमर शहीद संत कंवरराम वर्सी महोत्सव व मेले लगाये जाते हैं |

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *