राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बी.फार्मा एवं डी. फार्मा पाठ्यक्रमों को मिली मान्यता

राष्ट्रीय पुर्नवास विश्वविद्यालय लखनऊ में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इड़िया द्वारा बी0 फार्म0 एवं डी0 फार्म0 पाठ्यक्रम के संचालन हेतु शैक्षणिक सत्र 2023-24 से अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 राणा कृष्ण पाल सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार राय, कार्यकारी निदेशक प्रो0 चन्द्र कुमार दीक्षित, उपनिदेशक डॉ0 दिनेश कुमार सिंह एवं समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
उक्त कार्यक्रम के संचालन से समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत सामान्य विद्यार्थियों के साथ ही दिव्यांगजनो को फार्मेसी शिक्षा ग्रहण करने का समुचित अवसर प्राप्त होगा, जिससे वे फार्मेसी के क्षेत्र में अपनी विशिष्टता को प्रदर्शित कर सकेगें। इसके साथ ही संस्थान के निदेशक प्रो0 चन्द्र कुमार दीक्षित ने बताया कि इस र्कोसों में प्रवेश हेतु आवेदन दिनांक-28 जुलाई से 10 अगस्त 2023 तक विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर किया जा सकता है। बी.फार्म का शिक्षण शुल्क 40,000 रुपए प्रति सेमेस्टर एवं डी.फार्म हेतु शिक्षण शुल्क 70,000 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है। प्रवेश हेतु आवश्यक योग्यता एवं इससे सम्बन्धित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गयी है।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *