पूर्वजों की स्मृति में भजन संध्या 

 

 

*”दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहां”- डॉ. विजय अग्निहोत्री*

लखनऊ. प्रसिद्ध समाज सेवक एवं कला प्रेमी श्री मुरलीधर आहूजा के पिता स्व.श्री दयालदास आहूजा की 51वीं तथा अन्य पूर्वजों की स्मृति में आज मोती महल लॉन में भजन संध्या एवं संत समागम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डॉ. विजय अग्निहोत्री की टीम तथा शिवशांति आश्रम मंडल आलमबाग के कलाकारों द्वारा गीत एवं भजन प्रस्तुत किए गए.

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विजय अग्निहोत्री ने “गाइए गणपति जगवंदन” गणेश वंदना से किया, उसके बाद उन्होंने “चदरिया झीने रे झीनी”, एवं “हे प्रभु मुझे बता दो चरणों में कैसे आऊं” सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. फिर “रचा है श्रष्टि को जिस प्रभु ने, एवं “तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार” तथा कबीर दास जी के दोहे सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी.

पूर्वजों की स्मृति में लोगों के अनुरोध पर डॉ. अग्निहोत्री द्वारा गाए गीत “दुनिया से जाने वाले, जाने चले जाते हैं कहां” ने लोगों की आंखों को भिगो दिया. फिर राधा अष्टमी पर श्रोताओं के अनुरोध पर अग्निहोत्री एवं टीम द्वारा “करके इशारो बुलाई गई रे राधा गोरी गोरी” की प्रस्तुति को लोगों ने बहुत पसंद किया. इस अवसर पर शिवशांति आश्रम मंडल, आलमबाग के कलाकारों द्वारा भी गीत एवं भजन प्रस्तुत किए गए. जिन्हें लोगों ने बहुत सराहा। भजन गायिका सुश्री आकांक्षा सिंह ने “तोरा मन दर्पण कहलाए” भजन गाकर लोगों को भक्ति में डुबोया।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि – उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी पवन सिंह चौहान , विधायक श्री रोमी साहनी, डॉ हरिओम शर्मा, डॉ हरिओम, वरिष्ठ IAS, एडीजी लखनऊ जोन पुलिस श्री सुजीत पाण्डेय, कवि श्री सर्वेश अस्थाना, श्री नवीन अरोड़ा, श्री वीके सिंह आदि अनेक आमंत्रित अतिथिगण के साथ सैकड़ों श्रोता उपस्थित रहे।

 

भजन टीम में रिंकू राज, नितीश भारती, दिपेंद्र कुंवर, अवधेश, राजेश तिवारी, ज्योति शुक्ला आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर साई श्री मोहनलाल जी द्वारा आशीर्वचन दिया गया तथा श्री मुरलीधर आहूजा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी भक्तों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था रॉयल कैफे ग्रुप की तरफ से की गई।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *