अफसरशाही को मनमानी नही करने दी जायेगी-ओम प्रकाश राजभर

ब्लाक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन

ब्लाक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन चौधरी चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन लखनऊ में आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये प्रमुखगणों ने अपनी समस्या का समाधान कराने हेतु कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ0प्र0 सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपा।


अधिवेशन को संबोधित करते हुये पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख गणों की समस्या के समाधान त्वरित करवाने का प्रयास करूँगा। जिन भी शासनादेशों का उल्लंघन व्यूरोक्रेट्स कर रहे हैं, वो सारे लागू करवाये जायंेगे। प्रमुखगणों के अधिकारों का संरक्षण मेरी जिम्मेदारी है। मै जिस विभाग का मंत्री हूँ, उसका डाक्टर हूँ उस विभाग के हर रोग का ईलाज करना जानता हूँ। आपकी समस्या का समाधान अगर दिल्ली से करवाना पड़ा तो वहाँ तक आपके लिये लड़ूँगा। अफसरशाही को मनमानी नही करने दी जायेगी।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उ0प्र0 सरकार में उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने संवोधित करते हुये कहा कि ब्लाक प्रमुखगणों की समस्या का समाधान कराने के लिये पूरी कोशिश करूँगी। उनके अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई लड़ी जायेगी।


कार्यक्रम को संवोधित करते हुये सवायजपुर माननीय विधायक श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू‘ ने कहा कि क्षेत्र पंचायत विकास की सबसे मजबूत कड़ी है। ब्लॉक प्रमुख सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लागू करवाने के लिये सहयोग करते हैं। इसके बाद भी अफसर ब्लॉक प्रमुख के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। सरकार में प्रमुखगणों की समस्या के समाधान के लिये हर स्तर पर प्रयास करूँगा।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘सेनानी‘ को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।


प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भी श्री सेनानी ने कहा कि प्रमुखगणांे ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस पर खरा उतरने के पूर्ण प्रयास करूँगा। प्रमुखों के सम्मान और अधिकार के लिये संगठित होकर संघर्ष की रूप-रेखा तैयार की जायेगी। अपने हक के लिये हम कानूनी लड़ाई के साथ हम सड़क तक संघर्ष करेंगे। अधिवेशन में पूरे प्रदेश के 46 जनपदों के तकरीबन 300 से अधिक ब्लॉक प्रमुखगणों ने प्रतिभाग किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत बीकेटी ब्लॉक प्रमुख रामेन्द्र सिंह ‘मोनू‘ ने किया।


अधिवेशन में बरेली से ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह, बाराबंकी से रत्नेश सिंह, बदायूँ से अत्यंेद्र विक्रम सिंह, लखीमपुर से पवन गुप्ता, श्रीमती दिव्या सिंह, अम्बेडकरनगर से संजय सिंह, गोंडा से मनोज पाण्डेय, आजमगढ़ से मनीष मिश्र, कानपुर देहात से राहुल तिवारी, बलरामपुर से प्रवीण सिंह ‘विक्की‘, मिर्जापुर से इंद्रबहादुर पाण्डेय, रायबरेली से दल बहादुर सिंह, प्रयागराज से राजेन्द्र सिंह पटेल, सुलतानपुर से शिवकुमार सिंह, उन्नाव से मनोज निषाद, हरदोई से धर्मवीर सिंह ‘पन्ने‘ शरद कुमार सिंह औरैया, फतेहपुर से अमित तिवारी, शिवेन्द्र सिंह अयोध्या, वृंदा कुशवाहा, सिद्धार्थनगर से लवकुश ओझा, बाराबंकी से रमाकांत यादव, बस्ती से यशकांत सिंह, हरदोई से कुशी बाजपेई पिहानी, सत्येन्द्र सिंह ‘मुन्ना‘ बिलग्राम, सण्डीला से अमित गुप्ता, टोडरपुर से श्यामू त्रिवेदी, हरपालपुर से अनोखेलाल कश्यप, साण्डी से अनिल राजपूत, बावन से धर्मेन्द्र सिंह ने अपना पक्ष रखा।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *