केंद्र सरकार बैंक कर्मियों की रक्षा तथा 5 दिवसीय बैंकिंग करने के शीघ्र उपाय करें- आनंद राठौर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री*

 

 

*हम ऑपरेशन सिंदूर की तरह हर कार्रवाई के लिए मोदी सरकार के साथ एकजुट खड़े रहेंगे- विकास रावत, प्रदेश अध्यक्ष*

 

लखनऊ। भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी संघ उ.प्र. द्वारा आज रायबरेली रोड स्थित साईं गेस्ट हाउस में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन मोहन मौर्य व राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रशेखर अवस्थी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद राठौर के नेतृत्व में अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धीरेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्री बृजभान सिंह थे। प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अधिवेशन में संघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री आनंद सिंह राठौर ने बैंको के अंदर बैंककर्मियों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं पर रक्षात्मक उपाय करने, श्रमिक विरोधी कानूनों की समाप्ति, बैंकों के निजीकरण का विरोध, पाँँच दिवसीय बैंकिंग, आउट सोर्सिंग को समाप्त करने, पेंशन और पारिवारिक पेंशन को अपडेट करने हेतु भारत सरकार को इन्हें शीघ्र लागू करने पर जोर दिया।

 

श्री विकास सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- “हम ऑपरेशन सिंदूर की तरह हर कार्रवाई के लिए मोदी सरकार के साथ एकजुट खड़े रहेंगे।” इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के लिए उ.प्र. ग्रामीण बैंक के के.पी. सिंह को अध्यक्ष तथा यूको बैंक के मृगांग श्रीवास्तव को महामंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया।

 

*अधिवेशन के अंत में पूर्व सैनिक बैंककर्मियों ने अपने-अपने बैंकों में उच्चतम व्यावसायिक कौशल को अपनाते हुए, देश और सैन्य बलों के सम्मान को सर्वाेपरि रखने की प्रतिज्ञा ली।*

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *