डिक्की मंच से दलित उद्यमियों को मिला सशक्तिकरण का संदेश, व्यवसाय से समृद्धि पर जोर

दलित उद्यमियों की कार्यशाला से आर्थिक विकास को गति, डिक्की यूपी चैप्टर अग्रसर


दलित उद्यमियों के आर्थिक विकास, आत्मनिर्भरता और समृद्धि के लिए व्यवसाय को आवश्यक बताते हुए डिक्की (Dalit Indian Chamber of Commerce & Industry) के मंच से उद्यमिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि जब तक दलित समाज संगठित होकर व्यवसाय के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक वास्तविक आर्थिक सशक्तिकरण संभव नहीं है।

उन्होंने डिक्की प्लेटफॉर्म से अधिक से अधिक दलित उद्यमियों को जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर ही प्रदेश के समस्त सरकारी विभागों एवं योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त किया जा सकता है। डिक्की जैसे संगठन उद्यमियों को मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और अवसर प्रदान करने का मजबूत माध्यम बन चुके हैं।

कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं सिडबी (SIDBI), वॉलमार्ट, एमएसएमई वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सचिवालय संघ के पदाधिकारी, सामाजिक आंदोलन के उत्प्रेरक व उद्धारक, डिक्की के पदाधिकारी, उद्यमी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता को अत्यंत सराहनीय बताया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डिक्की उत्तर प्रदेश चैप्टर के साथ दलित उद्यमी अब मजबूती से आगे बढ़ चुका है और संगठन के माध्यम से नए व्यवसायिक अवसरों का सृजन हो रहा है।

कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दलित उद्यमियों के लिए आयोजित की जा रही निरंतर कार्यशालाओं के सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही अनेक नए व्यवसायों और रोजगार सृजन के रूप में देखने को मिलेंगे। यह पहल प्रदेश में समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *