दीपक कुमार दे ने भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण

 
 दीपक कुमार दे  ने भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल  के मुख्य महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है। श्री दे ने 1995 में भारतीय स्टेट बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में अपने बैंकिंग कैरियर की शुरुआत की। अपने 29 वर्षों के करियर में, उन्होंने विभिन्न विभागों में विभिन्न चुनौतीपूर्ण पदों पर बैंक की सेवा करके कई नए मानक स्थापित किए हैं। लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में पदोन्नत होने से पहले, वह नेपाल एसबीआई बैंक लिमिटेड (एनएसबीएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में तैनात थे।
 हमारी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व पहल के अंतर्गत , श्री दे ने सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक, लखनऊ को गरीबों के इलाज के लिए चेक और क्रमशः खुर्रमनगर और जुगगौर में स्थित पीएचसी को उनके उन्नयन के लिए चेक सौंपे। डॉ. विनोद जोसेफ, एमडी, सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक, लखनऊ, पीएचसी खुर्रमनगर के डॉ. आशुतोष और पीएचसी जुगगौर के डॉ. धीरेंद्र ने समर्थन के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया।
आगे, श्री दे ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य सरकार द्वारा परिकल्पित 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकार प्रायोजित योजनाओं को बैंक में लागू करना है। अन्य प्रमुख प्राथमिकताओं मे उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करना, साइबर धोखाधड़ी के बारे में जनता को जागरूक करना और राज्य में भारतीय स्टेट बैंक के सीडी अनुपात को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी सदस्य भी उपस्थित थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *