राजकीय तक मिल उत्तिब कॉलेज लखनऊ के विभाग निस्वां व क़बालत ने मनाया विश्व महिला दिवस       

        युनानी कॉलेज के विभाग निस्वां व क़बालत ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चिकित्सालय परिसर में जागरूकता के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया ।                          इस वर्ष 2025 के लिए विश्व महिला दिवस का मुख्य विषय सभी महिलाओं व बालिकाओं के लिए अधिकार , समानता व सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख डॉक्टर मनीराम सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी । उन्होंने अधिकार समानता व सशक्तिकरण के संदर्भ में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है । पुरुष व महिलाओं के बीच तुलना करना ठीक नहीं है महिलाओं का किसी भी स्तर पर मुकाबला नहीं किया जा सकता, उनकी सहनशीलता की पराकाष्ठा का कोई पैमाना नहीं है। इस अवसर पे विभाग की प्रवक्ता डॉक्टर मरियम ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर बचपन से ही ध्यान देने की जरूरत पर जानकारी साझा करते हुए कहा की युवतियों के स्वास्थ्य पर विशेष सावधानी की जरूरत है। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें फास्ट फूड जैसे खाद्य पदार्थों से बचने की जरूरत है। इसी क्रम में चिकित्सालय के उपाधीक्षक डॉक्टर अब्दुल मलिक ने 8 मार्च की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से सभी को अवगत कराया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर अब्दुल कर कवि ने पुरुष व महिलाओं के अनुपात की लगभग समानता पर लिंग भेद पर बने कानून को महत्व दिया , उन्होंने आगे कहा महिलाएं अब शिक्षा में पुरुषों के मुकाबले आगे निकल रही है हमारे कॉलेज में लड़कों के मुकाबले लड़कियों के प्रवेश का अनुपात अधिक चल रहा है ।

इस अवसर पर डॉ जाकि सिद्दीकी डॉक्टर सुम्बुल आलम , डॉक्टर साहिब नाज़ ने भी अपने-अपने विचार साझा किये।

अंत में कार्य के कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर सिंह ने सभी धन्यवाद ज्ञापित किया। �

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *