नबील कैंसर केयर में डॉक्टर्स डे का कार्यक्रम

 

लखनऊ,01 जुलाई, हमारे देश में नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है! इसी क्रम में आज खुर्रमनगर स्थित नबील कैंसर केयर सेंटर में डॉक्टर्स डे मनाया गया! जिसमे सेंटर के निदेशक एवं वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० एन० ए० सिद्दीकी ने केक काटकर सभी उपस्थित लोंगो को मुबारकबाद दी,डॉ० एन० ए० सिद्दीकी ने मौजूद लोंगो को बताया कि भारत में पहली बार भारत सरकार की ओर से नेशनल डाक्टर्स डे वर्ष 1991 में मनाया गया था. तब से हर साल 1 जुलाई को नेशनल डाक्टर्स डे के रूप में ही मनाया जा रहा है    !    एक जुलाई का दिन नेशनल डाक्टर्स डे देश के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० बिधानचंद्र रॉय की जन्मतिथि और पुण्यतिथि का दिन है,जिसे हर वर्ष नेशनल डाक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है! डॉ० बिधानचंद्र रॉय जी पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री भी थे! कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० एन० ए० सिद्दीकी ने बताया कि चिकित्सक जल्द ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) का उपयोग करके मरीजों में कैंसर का पता लगाने और उसका निदान करने में सक्षम हो सकेंगे! इससे स्थिति गंभीर होने से पहले ही कैंसर का पता लगाया जा सकेगा! इसके जरिये स्तन,लिवर,फेफड़े सहित १३ विभिन्न प्रकार के कैंसर की पहचान हो सकेगी! इस समारोह में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ० विनोद तिवारी,डॉ०जावेद,रजी खान,नबील हेल्थ केयर सेंटर के डॉ०खालिद,रोहित श्रीवास्तव,शफीक अहमद,सद्दाम हुसैन,एहसानुल हक़,प्रवीण सिंह,अनिल राणा, मुकेश सिंह,पियूष यादव,परवेज,साहिल,अजय एवं फार्मा डिवीजन से ज़ुहैर रिज़वी,सुमित शुक्ला,मनोज शुक्ला,चंदा पांडेय,मनीष भंडारी आदि लोग उपस्थित रहे!

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *