डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने ट्रांसजेंडरों के लिए भारत की पहली समर्पित ओपीडी खुली

 

इन ओपीडी में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त इलाज, जांच और लिंग परिवर्तन सर्जरी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी

सूफिया ंिहंदी

सेवा पखवाड़ा की शुरुआत पर, डॉ. आरएमएल अस्पताल में ट्रांसजेंडरों के लिए भारत की पहली समर्पित ओपीडी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह की अगुवाई आरएमएल अस्पताल के निदेशक डॉ. (प्रो.) अजय शुक्ला ने की।

 

यह पहल ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को समझने के साथ शुरू की गई है, जो मुख्य रूप से कष्ट और भेदभाव के डर और सामाजिक उदासीनता के कारण होती है। ट्रांसजेंडरों के लिए भारत की पहली समर्पित ओपीडी में, उन्हें विशेष ओपीडी क्लिनिक में निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी

मुफ्त इलाज, जांच और लिंग परिवर्तन सर्जरी।
ट्रांसजेंडरों के लिए स्पेशियलिटी ओपीडी क्लिनिक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक होगा।
सुचारू प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करने के लिए इन क्लीनिकों के लिए अलग ओपीडी पंजीकरण काउंटर।
क्लिनिको-मनोवैज्ञानिक आकलन के साथ एंडोक्रिनोलॉजी सुविधा।
विभिन्न संबंधित सर्जरियों के लिए प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा।
संबंधित मुद्दों के लिए त्वचा विज्ञान सुविधा।
विभिन्न रोगों के लिए मेडिसिन (चिकित्सक) की सुविधा।
विभिन्न संबंधित समस्याओं के लिए मूत्रविज्ञान सुविधा।
संबंधित मुद्दों के लिए बाल चिकित्सा सुविधा।
अन्य सभी संबंधित रक्त जांच।
अलग शौचालय की सुविधा (लिंग तटस्थ/ट्रांसजेंडर के लिए शौचालय)।
इस पहल की ट्रांसजेंडर समुदाय ने सराहना की है।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

67-Fold Price Gap Raises a Bigger Question

UPFSDA Seeks NPPA Intervention Over Procurement Costs, MRP and Patient Billing Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *