शिवाजी महाराज के स्वराज्य के 350 वर्ष पूरे होने पर नाट्य प्रस्तुति

*एस आर ग्रुप लखनऊ में आज शिवाजी महाराज के स्वराज्य के 350 वर्ष पूरे होने पर नाट्य प्रस्तुति की गई।

आज बक्शी तालाब स्थित एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बीकेटी, लखनऊ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा वीर शिरोमणि श्री छत्रपति शिवा जी महाराज जी के जीवन दर्शन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “जाणता राजा” विषय पर कार्यशाला हुई। जिस कार्यशाला में शिवाजी महाराज के संघर्ष को आदर्शो और सनातन हिन्दू के रक्षा हेतु बुद्धि कौशल और रणचातुर्य के बारे में प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर मा० सदस्य विधान परिषद श्री पवन सिंह चौहान जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला जी, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम जी, जाणता राजा आयोजन के सह प्रभारी श्री शतरुद्र प्रताप सिंह जी, डॉ शनी सिंह जी, सहित छात्र एवं शिक्षक मौजूद रहे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला जी ने इस पुत्र को जो मातृभूमि को शीश चढ़ाने हेतु सदैव तत्पर, मां जीजाबाई के वचनों के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने, मित्रता के लिए बारंबार प्राणों को भी चिंता न करने वाले इस वीर शिरोमणि शिवाजी महाराज का सजीव चित्रण कर व्याख्या की।

एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा मुगलों को कह कर किले वापस लेने वाले, उनकी सुरक्षा को धाता बताने वाले, शेर पंजे से मुगल सेनापति को मृत्यु के घाट उतारने वाले ,परम वीर शिवाजी को पुनः हिंदू वीरों में उनकी आत्मा जाग्रत करने को कहा। इस ओझपूर्ण आभा में सभी व्यक्ता अपने अपने शब्दो में वीररस अलंकार्त कर विद्यार्थियों में जोश भरने का कार्य किया। भारत फिर महानतम राष्ट्र बनने के पथ पर परस्त होकर रहेगा। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने आए सभी अथितियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *