तेलीबाग–वृंदावन में 4-स्टार होटल का विस्तार, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई गति

 

द आर्केडियम सेंट्रल’ बनेगा लखनऊ का नया प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी हब

एनी टाइम न्यूज़ नेटवर्क। होटल सेलेस्टियल मेनोर ने अपने विस्तार की औपचारिक घोषणा करते हुए तेलीबाग–वृंदावन क्षेत्र में नई 4-स्टार होटल परियोजना “द आर्केडियम सेंट्रल” की शुरुआत की है। यह परियोजना आधुनिक सुविधाओं, उच्च स्तरीय आतिथ्य सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित की जाएगी। होटल प्रबंधन के अनुसार यह विस्तार लखनऊ के तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र और पर्यटन एवं कॉर्पोरेट गतिविधियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि राज्य सरकार निजी निवेश और अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेंगी, बल्कि होटल, परिवहन, कैटरिंग और पर्यटन जैसे सहायक क्षेत्रों को भी मजबूती देंगी। उन्होंने “द आर्केडियम सेंट्रल” को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

होटल सेलेस्टियल मेनोर के चेयरमैन श्री मनीष वर्मा ने बताया कि यह परियोजना पूरी तरह 4-स्टार मानकों के अनुरूप होगी, जिसमें आरामदायक आवास के साथ-साथ व्यावसायिक और सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ तेजी से एक प्रमुख कॉर्पोरेट और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, ऐसे में एक बड़े और सुव्यवस्थित होटल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

136 कमरों के साथ भव्य बैंक्वेट और आधुनिक सुविधाएं

“द आर्केडियम सेंट्रल” में कुल 136 सुसज्जित कमरे होंगे, जिन्हें आधुनिक इंटीरियर और स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया जाएगा। होटल में दो भव्य बैंक्वेट हॉल विकसित किए जाएंगे—पहले की क्षमता 250 से 300 अतिथियों की होगी, जबकि दूसरे बैंक्वेट हॉल में 400 से 450 लोगों के एक साथ आयोजन की सुविधा रहेगी। इस प्रकार दोनों हॉल मिलाकर लगभग 800 से 900 अतिथियों के लिए एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे बड़े सामाजिक, कॉर्पोरेट और वैवाहिक आयोजनों के लिए यह स्थान आदर्श बनेगा।

इसके अतिरिक्त होटल में स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम, सैलून, रेस्टोरेंट और बिजनेस मीटिंग स्पेस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। मेहमानों के लिए पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल बुकिंग जैसी सेवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. सौरभ सचान, वाइस चेयरमैन, दीनानाथ ग्रुप एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, आर्केडियम ने जानकारी दी कि परियोजना के विकास हेतु Rashi Infratech के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

“द आर्केडियम सेंट्रल” परियोजना के माध्यम से होटल सेलेस्टियल मेनोर न केवल अपनी ब्रांड उपस्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि तेलीबाग–वृंदावन क्षेत्र को लखनऊ का नया प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में भी एक अहम भूमिका निभाएगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Uttar Pradesh Moves Towards Becoming a Global Textile and Garmenting Hub

UP Tex Mitra portal, handloom weaver scheme and textile skill development programme launched Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *