वित्तीय वर्ष 2024-25 में इंडियन बैंक में 10000 करोड़ से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा कमाया

वित्तीय वर्ष 2024-25 में इंडियन बैंक में 10000 करोड़ से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा कमाया                                                  पूजा श्रीवास्तव लखनऊ ।                                                वित्तीय वर्ष 2024-25 में इंडियन बैंक में 10000 करोड़ से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा कमाया है इंडियन बैंक ने लखनऊ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता ने जनेश्वर मिश्र पार्क से जागरूकता एवं शिक्षित करने वाली रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली में विभिन्न प्रकार के बैंक से जुड़े स्लोगन और बैंकिंग सुविधाओं के बारे में लिखा हुआ था साथ उससे जुड़े प्रचार-प्रसार के पंपलेट स्टिकर और बैनर राहगीरों को दिए जा रहे थे जिससे लोगों के अंदर जिज्ञासा और सवाल पैदा हो। रैली के समापन पर मुख्य महा प्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता जी ने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहां कि आज हमें अपने कामों को खुशियों के साथ करने की जरूरत है जिससे हमारे बैंक के बारे में लोगों के अंदर उत्साह पैदा हो उन्होंने कहा कि हम ऐसे सेवा प्रदाता बने जिससे समाज में संदेश जाए कि हमारी सेवाएं और उत्पाद सर्वोच्च है बल्कि पूरी तरह से ग्राहकों के प्रति समर्पित भी है।                    इस मौके पर लखनऊ के जोनल हेड पकंज सिंह ने कहा कि हमारा कासा अभी सरकार पर निर्भर है इस निर्भरता को अपने ग्राहकों से पूरा करना है ताकि हमारी निर्भरता सरकार से हटकर ग्राहकों से हो और हम आत्मनिर्भर बन जाए। रैली में भारी संख्या के में बैंक के अधिकारी कर्मचारी यों ने भाग लिया

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *