डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

 

 

 

सामाजिक समरसता वंचित शोषितों के अधिकारों और राष्ट्रीय एकता को समर्पित संस्था डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय, प्रथम तल, फ्लैट नंबर 2, चंचल कॉम्प्लेक्स, बर्लिंगटन, लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस गरिमामय आयोजन में मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और राष्ट्र निर्माण में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के योगदान को याद किया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संरक्षक, माननीय राम बहादुर (आई.ए.एस.) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष, भवन नाथ पासवान ने की।

इस अवसर पर मंच के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष श्री आशा राम सरोज ने किया कार्यक्रम ने में इंजी. एस.पी. सिंह ने संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने और सदस्यता अभियान गांव गांव में चलाने की अपील किया एवं राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता पर ज़ोर

कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रीय संरक्षक माननीय राम बहादुर पूर्व (आई.ए.एस.) ने अपने संबोधन में डॉ. अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रीय एकता मंच, उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज के हर वर्ग को एक साथ लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंच के प्रयासों की सराहना की और सभी से राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करते रहने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने मंच की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना है। उन्होने स्थापना दिवस के इस मौके पर मंच की भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कई जागरूकता कार्यक्रम और पहल शुरू की जाएंगी।

कार्यक्रम में प्रमुख कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी राम सिंह प्रदेश महासचिव हनीफ खान डॉ. जय प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांडा प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. राम सजीवन राम प्रहलाद मौर्य, संत दीन, पीतांबर प्रसाद विधानसभा अध्यक्ष मोहनलालगंज, रामपाल प्रधान आदि समेत कई समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *