किडडू प्ले स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

 

बहराइच।शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा स्थित किडडू प्ले स्कूल के सभागार में जिला स्वास्थय विभाग के सहयोग से सामाजिक संगठन गौतम गाजी मानव सेवा संस्थान एवं मल्टीटास्कर्स फाउंडेशन द्वारा एकदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर जिला स्वास्थ विभाग के संक्रामक रोग प्रभारी आफाक अहमद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 150 मरीजों का उपचार कर उनकी निशुल्क जांच एवं दवाएं उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर नेत्रों की जांच एवं 70 वर्ष से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए तथा एक विशेष शिविर महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग का भी आयोजित किया गया।जिसमें लगभग 50 महिलाओं ने अपनी- अपनी जांच कराईl अंत में आयोजन समिति द्वारा आफाक अहमद प्रभारी जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष बहराइच को मेमोन्टो देकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर अजीमुल्ला खान, डा०मकबूल हैदर जाफरी, डा० अदिति सैनी, डा० प्रिया, डा० सानिया,विध्याचल दिवेदी, किरण मिश्रा, अब्दुल रहमान खान, रिंकू यादव, समीर खान,जावेद, बंशीलाल, उमेश चंद्र, अब्दुल रहीम,मो शारिब,उजेर अहमद,हाजी नूर अहमद, स्कूल के डायरेक्टर शादाब अन्सारी, फाउंडर प्रिंसपल नूरे फिरदौस व अध्यापिका शुमैला मुस्तकीम,इकरार जाहिद आदि मौजूद रही।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *