अच्छा भोजन, अच्छी सोच के साथ नियमित व्यायाम करें- अनिल विक्रम सिंह

. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सहारा हास्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम

मिली तिवारी शर्मा

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें व्याख्यान के अतिक्ति प्रोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता में नर्सिंग छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस की प्रिंसिपल रूसली निर्मल के साथ दीप जलाकर की।
कॉलेज आफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने गणेश स्तुति की प्रस्तुति की। अपने संबोधन में वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि हमारे अभिभावक सहाराश्री जी सदैव ही शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना है। माननीय अभिभावक सहाराश्री के विजन के अनुसार अस्पताल में सभी वर्गों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार की चिकित्सीय सुविधा मुखिया कराई जाती है और मानसिक रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करायी जाती हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अच्छा भोजन, अच्छी सोच और नियमित व्यायाम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। श्री सिंह ने उक्त प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के सत्र में हॉस्पिटल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व उपाध्याय ने मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में सहारा कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस की प्रिंसिपल रूसली निर्मल के साथ ही साथ सहारा हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड विनोद सिंह जी का भी योगदान सराहनीय रहा।

 

..

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *