अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सहारा हास्पिटल में नि:शुल्क स्तन(ब्रैस्ट) एवं स्त्री रोग सम्बंधित चिकित्सा शिविर 8 मार्च (शुक्रवार) को:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सहारा हास्पिटल में नि:शुल्क स्तन(ब्रैस्ट) एवं स्त्री रोग सम्बंधित चिकित्सा शिविर 8 मार्च (शुक्रवार) को:

“लक्षणों से डरे नहीं, समय रहते इलाज़ करवाने में ही है बचाव”

 

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को गोमतीनगर स्थित सहारा हास्पिटल में स्तन(ब्रैस्ट) व स्त्री रोग संबंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया जाएगा, जो प्रात: 9 बजे से अपराह्न चार बजे ओपीडी के तीसरे तल पर आयोजित किया जाएगा। (छाती) स्तन महिला रोग विशेषज्ञ डा. फराह अरशद ने बताया कि यदि किसी भी महिला को स्तन में छोटी या बड़ी गांठ होना,स्तन में समय-समय पर दर्द होना या पीड़ा रहना, स्तन का निप्पल अंदर की ओर मुड़ जाना या गंदा पानी आना, स्तन की त्वचा का सिकुड़ना या लाल पड़ना या स्तन में मवाद पड़ना, बगल में गिल्टियां निकलना है।ऐसे लक्षणों से न डरे और न छुपाएं बल्कि जांच और इलाज से ही सुरक्षा है। इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजूषा ने बताया कि मासिक अनियमितता, गर्भधारण समस्या, योनि संबंधित समस्या हो तो डाक्टर से समय पर जरूर परामर्श लेना चाहिए। सहारा हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में परामर्श बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही पेप्सस्मीयर जांच मुफ्त में की जाएगी।शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9918387627 या 24 घंटे हेल्प लाइन नम्बर 0522 6780001/0002 पर सम्पर्क कर सकते हैं। सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे अभिभावक माननीय सहाराश्री का विजन रहा है कि हास्पिटल में मरीजों को बेहतर उपचार में मिले। साथ ही जो लोग बीमारी के शुरुआती चरण में हैं, उन्हें शीघ्र अपनी समस्या से मुक्ति मिले। इसी उद्देश्य से सहारा हास्पिटल में समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *